Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 20.28 quintals of waste cleared from 84 ghats following Chhath Puja 700 sanitation workers deployed

वाराणसी: छठ पूजा के बाद 84 घाटों से निकला 20.28 क्विंटल कचरा, 700 सफाईकर्मी जुटे

Tue, 17 Nov 2026 05:47 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 17 Nov 2026 05:47 PM IST
सार

छठ पूजा के बाद वाराणसी के 84 गंगा घाटों से 20.28 क्विंटल कचरा निकला। इसमें 11.8 क्विंटल प्लास्टिक और 9.20 क्विंटल फूल-माला शामिल हैं। नगर निगम ने 700 कर्मचारियों की मदद से आठ घंटे तक सफाई अभियान चलाया।

विज्ञापन
Varanasi 20.28 quintals of waste cleared from 84 ghats following Chhath Puja 700 sanitation workers deployed
वाराणसी, छठ पूजा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छठ पूजा के बाद गंगा के 84 घाटों पर 20.28 क्विंटल कचरा फैला मिला। इसमें 9.20 क्विंटल फूल-माला और 11.8 क्विंटल प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े और अन्य कचरा शामिल है। नगर निगम के 700 सफाईकर्मियों ने सोमवार को सुबह सात बजे से सफाई अभियान शुरू किया, जो दोपहर तीन बजे तक चला। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद घाटों की सफाई पूरी हुई। कचरे का निस्तारण नाव के जरिए कराया गया।

विज्ञापन


आठ किलोमीटर के दायरे में चलाया अभियान
गंगा घाटों से सामान्य दिनों में रोजाना आठ से 10 क्विंटल कचरा निकलता है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और पूजा सामग्री के कारण कचरे की मात्रा बढ़ गई। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप भार्गव ने बताया कि गंगा के आठ किलोमीटर के दायरे में आने वाले घाटों की सफाई के लिए 700 कर्मचारियों को लगाया गया था। फूल-माला और पूजा निर्माल्य उठाने के लिए अलग टीम बनाई गई थी, जबकि सामान्य कचरा उठाने के लिए अलग कर्मचारी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

पूजा के दौरान भी जारी रही सफाई
नगर निगम की ओर से पूजा के दौरान भी घाटों पर हैंड पिकिंग के जरिए कचरा उठाने का काम जारी रखा गया। लोगों को गंगा में कूड़ा न फेंकने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। हालांकि, कुछ शरारती तत्वों ने इन बोर्डों को उखाड़कर पानी में फेंक दिया।

ट्रेस स्कीमर मशीन से निकाले फूल-माला
गंगा में फेंके गए फूल-मालाओं और अन्य पूजा सामग्री को निकालने के लिए ट्रेस स्कीमर मशीन चलाई गई। यह मशीन नदी की ऊपरी सतह पर तैरने वाले फूल, माला, दोने-पत्तल, खर-पतवार और अन्य सामग्री को एकत्रित करती है। इसके साथ ही पानी में करीब पांच फीट नीचे तक मौजूद कचरे को भी ट्रेस कर निकालने की व्यवस्था की गई।

गंगा आरती से पहले पूरी कराई सफाई
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गंगा घाटों की सफाई के लिए पूरी टीम 14 नवंबर की रात से ही जुटी रही। 16 नवंबर की दोपहर तक घाटों की सफाई कराई गई। गंगा आरती से पहले सभी घाटों को साफ करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed