{"_id":"5870f5504f1c1bf47f1582fc","slug":"varanasi-10-feet-long-python","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मिला 10 फीट लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मिला 10 फीट लंबा अजगर
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Sat, 07 Jan 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
रामेश्वर स्थित वरुणा नदी के नये पुल के पास पुराने भींटे में शनिवार सुबह 7 बजे 10 फीट लम्बा अजगर ठण्ड से कांपते दिखा। सुबह टहलने वाले लोगों ने उसे देखा। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
युवक ईंट-पत्थर मारने लगे। इसी बीच वन विभाग को जानकारी दी गई। सूचना पाकर डिप्टी रेंजर सेवापुरी ओपी पाण्डेय व वन रक्षक राहुल कुमार पहुंच गए।
घायल अजगर को पशु उपकेन्द्र रामेश्वर ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद वरुणा नदी के किनारे जंगल में छोड़ दिया। पाण्डेय के अनुसार अजगर अभी बच्चा था। ठण्ड से बाहर आया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों को बताया कि इस तरह के वन्य जीव दिखाई दें तो 9936176320 पर सूचित करें और बचाने में सहयोग करें।