{"_id":"6037fc8c8ebc3e1cbb421904","slug":"varanais-city-news-vns5768263125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट व्यापारियों का आज शटर डाउन विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैट व्यापारियों का आज शटर डाउन विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून में हुए बदलाव, विसंगतियों और वाणिज्य कर अधिकारियों के उत्पीड़न के विरोध में कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रस्तावित 26 फरवरी की भारत बंदी को व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया है। बृहस्पतिवार को बैठक कर व्यापारियों ने तय किया कि वह अपने प्रतिष्ठानों का शटर डाउन रखेंगे।
कैट के पदाधिकारियों ने विभिन्न व्यापारिक संगठनों में श्रीकाशी सराफा मंडल, विश्वेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल, वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल, काशी प्रतिनिधि व्यापार मंडल और वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ पदाधिकारियों के सामने जीएसटी कानून से हो रही परेशानियों को रखा। कैट के पूर्वांचल प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 26 फरवरी की बंदी का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर गुप्ता, संगठन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश सिंह आदि शामिल रहे।
फैम के व्यापारियों ने का समर्थन नहीं
वाराणसी। भारत बंदी को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल व महानगर उद्योग व्यापार समिति ने स्पष्ट किया है कि थोक व फुटकर दुकानें 26 फरवरी को पूरी तरह से खुली रहेंगी। बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक कर पदाधिकारियों ने कहा व्यापारी हित में 26 फरवरी को हम किसी भी भारत बंद का समर्थन नहीं करते हैं। वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गोयनका, श्रीनारायण खेमका, प्रेम मिश्रा आदि शामिल रहे
विज्ञापन
बंदी का नैतिक समर्थन
वाराणसी। 26 फरवरी के बंदी को लेकर वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि कैट के बंदी का नैतिक समर्थन है लेकिन एवं दुकान बंदी का निर्णय व्यापारियों व क्षेत्रीय व्यापार मंडलों के स्वविवेक पर है। बैठक में संजीव सिंह बिल्लू, महामंत्री प्रतीक गुप्ता, राजेश त्रिवेदी आदि शामिल रहे।