फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varaansi News:Guruji will give tips to children to avoid heat wave

Varaansi News:बच्चों को हीट वेव से बचने की टिप्स देंगे गुरुजी

Tue, 23 Apr 2024 06:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Varaansi News:Guruji will give tips to children to avoid heat wave
40-42 डिग्री तापमान के बीच स्कूल में पढ़ रहे मासूमों को हीट वेव से बचने के लिए स्कूलों में ही टिप्स दिए जाएंगे। यह काम शिक्षक ही करेंगे। शिक्षा निदेशालय के इस निर्देश को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षक कक्षाओं में ही बच्चों को बताएंगे कि वह किन तरीकों को अपनाकर खुद को गर्मी और लू से बचा सकते हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे चिलचिलाती धूप और गर्मी से बीमार हो रहे हैं। शासन ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि बच्चों को गर्मी और धूप से बचने के लिए विस्तार से बताएं। बाहर निकलें तो सिर ढक कर और पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर निकलें। पेट खाली न रहे ताकि गर्मी और धूप से बच्चे अपना बचाव कर सकें। साथ ही हर स्कूलों में ओआरएस का पैकेट, ग्लूकोज और कुछ दवाएं भी रखने का निर्देश दिया गया है। इससे बीमार होने पर बच्चों को स्कूल में ही तत्काल प्राथमिक इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन


प्रत्येक स्कूल में ग्लूकोज, ओआरएस का पैकेट और दवाएं रखने के लिए सभी हेडमास्टरों से कहा गया है। बच्चों को गर्मी और धूप से बचने के तरीके भी बताने का निर्देश दिया गया है। - डाॅ. अरविंद पाठक, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed