फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat: If the AC of Vande Bharat train breaks down in the middle of the journey, repair is possible only in Varanasi.

Vande Bharat:वंदे भारत ट्रेन का एसी बीच सफर में हुआ खराब तो वाराणसी में ही मरम्मत संभव

Tue, 04 Jun 2024 05:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat: If the AC of Vande Bharat train breaks down in the middle of the journey, repair is possible only in Varanasi.
वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान यदि एसी फेल हो जाए तो बीच के स्टेशनों पर उसकी मरम्मत संभव नहीं है। वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत या तो दिल्ली में या फिर वाराणसी में ही हो सकती है। रविवार की रात 11 बजे कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन संख्या 22416 दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत के कोच सी-4 के फेल एसी की मरम्मत की गई।
विज्ञापन

दिल्ली से ट्रेन खुली तो यात्रियों ने एसी फेल की शिकायत दर्ज कराई। मगर, कोच के क्रू मेंबर कोई भी मदद नहीं कर सके। लिहाजा ट्रेन कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज स्टेशन पार होने के बाद कैंट स्टेशन पहुंची तो कंट्रोल की सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने एसी की मरम्मत कराई। इस दौरान आठ घंटे तक सी-4 के यात्री स्लीपर जैसे अनुभव के साथ वंदे भारत में सफर को बाध्य हुए।
विज्ञापन

कोच सी-4 में दिल्ली से वाराणसी कैंट तक सफर करने वाले यात्री किंशुक घोष के अनुसार वंदे भारत ट्रेन में पहली बार स्लीपर जैसा अनुभव रहा। आठ घंटे तक यात्री गर्मी से बेहाल रहे। अपराह्न तीन बजे दिल्ली से ट्रेन खुली तो एसी ने काम करना बंद कर दिया। शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन क्रू मेंबर सॉरी बोलकर आगे बढ़ गए। एक्स और रेल मदद एप पर शिकायत के बावजूद केस की सुनवाई नहीं हुई। कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज में भी कोई तकनीकी टीम एसी मरम्मत को नहीं पहुंची। क्रू मेंबर से मालूम चला कि टेक्निकल टीम वाराणसी कैंट में है, जो ट्रेन पहुंचने पर एसी की मरम्मत करेगी। जब रात 11 बजे कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो टेक्निकल टीम कोच में एसी की मरम्मत में जुट गई। रेल अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी दिल्ली और वाराणसी में ही दूर हो सकती है। अन्य स्टेशनों पर ठहराव भी कम और उस हिसाब से तकनीकी टीम मौजूद नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed