{"_id":"6718094a4fdbedd89d0a4728","slug":"vande-bharat-express-reached-cantt-a-day-late-at-1830-hours-varanasi-news-c-20-vns1056-767768-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एक दिन बाद 18.30 घंटे की देरी से कैंट पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एक दिन बाद 18.30 घंटे की देरी से कैंट पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
- अन्य ट्रेनों की भी थमी रफ्तार, यात्रियों को हुई असुविधाएं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रयागराज में डायवर्जन के चलते सोमवार की रात चली नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 18.30 घंटे की देरी से एक दिन बाद मंगलवार की शाम 5.35 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। वहीं, अन्य ट्रेनें भी दो से 16 घंटे तक विलंबित रहीं।
नई दिल्ली से सोमवार रात 11.05 बजे 22416 वंदेभारत एक्सप्रेस रवाना हुई। ऑपरेशनल कारणों के चलते ट्रेन जहां-तहां स्टेशनों पर रुकती रही। 18.30 घंटे विलंब होकर मंगलवार की शाम 5.35 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं, पनवेल-छपरा स्पेशल 16.15 घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 6 घंटे, एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 5.40 घंटे, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 4.15 घंटे, छपरा-सूरत ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस 3.30 घंटे, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 3.20 घंटे, दादर सेंट्रल-बलिया स्पेशल 3 घंटे की देरी से पहुंचीं। इस दौरान कई स्पेशल और पैसेंजर ट्रेनें भी दो घंटे तक की देरी से स्टेशन पहुंचीं। लेटलतीफी से परेशान यात्रियों ने एक्स पर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।