{"_id":"5d202cc98ebc3e3cdf1302bd","slug":"vande-bharat-express-contains-impure-water-passengers-protest-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवस्था का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, भड़के यात्रियों ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवस्था का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, भड़के यात्रियों ने जमकर किया हंगामा
Sat, 06 Jul 2019 10:47 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से वाराणसी के बीच संचालित हो रही देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस भी दुर्व्यवस्था का शिकार हो गई। वंदे भारत एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई जब बेसिन से लेकर टॉयलेट तक गंदा, बदबूदार और बेहद गर्म पानी आने लगा। पहले तो ट्रेन स्टाफ से पूछताछ हुई और बाद में यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली से निर्धारित समय पर चली वंदे भारत एक्सप्रेस की टंकियों में भरा पानी मटमैला और बदबूदार था। जब यात्रियों ने वाश बेसिन और टायलेट का इस्तेमाल किया तो गंदा पानी देखकर भड़क गए। यात्रियों के बीच यह बात फैलने लगी। कुछ यात्री रेल स्टाफ तक इसकी शिकायत लेकर पहुंच गए। पानी का रंग लगभग लाल था।
विज्ञापन
कानपुर स्टेशन आते-आते यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान इसकी शिकायत कुछ यात्रियों ने मंत्रालय में कर दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसे डाल दिया। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों तक जब यह बात पहुंची तो उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को इस मामले की गंभीरता बताई। ट्रेन के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते ही कई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक ने इसके संयुक्त जांच के आदेश दे दिए। जांच में सीएचआई, आईओडब्ल्यू, एसएससी, मकैनिकल, कैटरिंग इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पानी की जांच शुरू हो गई। वहीं ट्रेन की टंकियों को साफ कर दूसरा पानी भरा गया। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जांच में पानी में आयरन की ज्यादा मात्रा मिली है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। साथ ही ऐसा दोबारा न हो इसके लिए सभी को सचेत किया गया है।
Trending Videos
पहले ही दिन नई रैक में मिली समस्या
वंदे भारत ट्रेन के अंदर रैक
- फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत की नई रैक पहली बार नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर दौड़ी और पहले ही दिन यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को पहुंची रैक में कई नए फीचर दिए गए हैं। जहां कैटरिंग के लिए पर्याप्त जगह है तो वहीं कई और छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं।
प्रयागराज में सांड़ से टकराई :
प्रयागराज स्टेशन के समीप वंदे भारत सांड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सांड़ ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिसके चलते लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रयागराज में सांड़ से टकराई :
प्रयागराज स्टेशन के समीप वंदे भारत सांड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सांड़ ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिसके चलते लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।