फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat departs from Banaras station due to power block, passengers in trouble

Varanasi News: पावर ब्लॉक की वजह से बनारस स्टेशन से रवाना हुई वंदेभारत, यात्रियों की फजीहत

Wed, 21 Feb 2024 01:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 21 Feb 2024 01:29 PM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज का समय पूरा हो जाने के कारण प्रबंधन ने उसे तोड़वा दिया। इस दौरान नई दिल्ली से कैंट आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया जिस कारण यात्रियों को काफी फजीहत हुई।

विज्ञापन
Vande Bharat departs from Banaras station due to power block, passengers in trouble
Indian Railways: Ayodhya-Anand Vihar Vande Bharat Express - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर बने पहले फुटओवर ब्रिज की मियाद पूरी होने के बाद मंगलवार को उसे तोड़ दिया गया। ब्लॉक के चलते नई दिल्ली से कैंट आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बनारस स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। तय समय पर यह ट्रेन नई दिल्ली रवाना हुई। इस दौरान कुछ यात्री कैंट स्टेशन पहुंच गए थे। जानकारी होते ही तुरंत बनारस स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम और डिस्प्ले से लगातार ट्रेन के बारे में जानकारी दी जा रही थी। मोबाइल पर सोमवार रात वंदेभारत के शॉर्ट टर्मिनेट होने के मैसेज भी भेजे गए थे, फिर भी यात्री कैंट पहुंच गए। इसके अलावा बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस बदले मार्ग माधोसिंह-प्रयागराज और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस को वाया जौनपुर-औड़िहार-मऊ चलाया गया। वहीं, बनारस-बक्सर मेमू स्पेशल निरस्त रही।
विज्ञापन


सुबह से आठ घंटे तक पॉवर ब्लॉक होने से बनारस, लोहता, वाराणसी सिटी और काशी स्टेशनों की ओर से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, काशी-दादर एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, बनारस-रांची एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर ठहराव हुआ। वहीं, एफओबी के पिलर और स्पैन को निकालकर मालगाड़ी पर लोड करके हटाया गया। इस दौरान दोनों प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। एफओबी तोड़ने के चलते सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ब्लॉक रहा लेकिन तय समय तक काम खत्म नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आठ घंटे का ब्लॉक, दो मेमू ट्रेन निरस्त

कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि बुधवार को भी आठ घंटे का पावर ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। इन ट्रेनों को प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर ठहराव दिया जाएगा। इस दौरान सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी व वाराणसी-पटना मेमू ट्रेन निरस्त रहेंगी। बनारस-बक्सर मेमू पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed