फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat: AC of C-4 fails in Varanasi-New Delhi Vande Bharat.

Vande Bharat:वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में सी-4 का एसी फेल

Mon, 03 Jun 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat: AC of C-4 fails in Varanasi-New Delhi Vande Bharat.
गर्मी में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-4 में एसी नहीं चलने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। रविवार की अपराह्न दिल्ली से ट्रेन खुलने के बाद सी-4 में कूलिंग नहीं होने की शिकायत यात्रियों ने क्रू मेंबर से की। तीन घंटे बाद भी कूलिंग ठीक नहीं हुआ तो यात्रियों ने कानपुर स्टेशन पर नाराजगी जाहिर की। यात्रियों के अनुसार एसी नहीं चलने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

22416 वंदे भारत एक्सप्रेस में सी-4 कोच में सफर करने वाले कुलदीप तिवारी ने बताया कि दिल्ली से ट्रेन से खुलने के बाद से ही एसी नहीं चला। रेल मदद एप शिकायत दर्ज कराई। हालांकि बिना किसी कार्यवाही के शिकायत को बंद कर दिया गया। यात्री अनन्या ने बताया कि सी-4 में 53 और 54 नंबर बर्थ है। मगर, एसी काम नहीं करने से बेचैनी जैसा हाल रहा। तीन से चार घंटे बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। यात्री वरुण राय ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि एक तो ट्रेन लेट और ऊपर से कोच सी-4 में एसी नहीं है। या तो ट्रेन रद्द कर देनी चाहिए थी या फिर ट्रेन शुरू होने से पहले समस्या का समाधान कर लेना चाहिए था। कैंट स्टेशन पर रात 11 बजे ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों ने कहा कि जब वंदे भारत जैसी ट्रेन का यह हाल है तो अन्य ट्रेनों की क्या स्थिति होती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed