फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Valentine's day: Namami Gange gave a message to love nature, appealed to the people- 'Learn from nature'

Valentine's day: नमामि गंगे ने दिया प्रकृति से प्रेम करने का संदेश, लोगों से अपील- 'प्रकृति से लें सीख'

Tue, 14 Feb 2023 11:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Feb 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Valentine's day: Namami Gange gave a message to love nature, appealed to the people- 'Learn from nature'
नमामि गंगे ने दिया प्रकृति से प्रेम करने का संदेश - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे पर प्रकृति से प्रेम का इजहार करने का संदेश देकर नमामि गंगे ने भगवान भास्कर और मां गंगा की आरती उतारी । प्रकृति में पृथ्वी पर ऊर्जा के मुख्य स्रोत भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मणिकर्णिका घाट पर गंगा किनारे गंदगी कर रहे निर्माल्य को साफ किया। नागरिकों से प्रकृति से प्रेम करने की अपील की । वैलेंटाइन डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि हम प्रकृति के उपासक देश हैं । आइए हम प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें । हम भारतीय होने के नाते यही मंगल कामना करते हैं कि हर्ष और उल्लास से इस प्रेम दिवस का स्वागत करें। घृणा द्वेष से दूर रहें, प्रकृति से सीख लेते हुए उसके अलौकिक सौंदर्यदृष्टि का आनन्द लें । यह मदनोत्सव की ऋतु मानवता को सभ्य और सुसंस्कृत बनाने की ऋतु है, क्योंकि इस ऋतु में मनुष्य को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाने के लिए प्रकृति का कण कण सौंदर्य और आनन्द बिखेर रहा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed