फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaishya community solidarity blew the bugle from Kashi

वैश्य समाज की एकजुटता के लिए काशी से फूंका बिगुल

Mon, 12 Sep 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 12 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vaishya community solidarity blew the bugle from Kashi
vaishya samaj
देश के उत्थान के लिए वैश्य समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई। दुनिया में आगे बढ़ने के लिए वैश्य समाज का प्रोत्साहन जरूरी है। यह बात वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद गिरीश सांघी ने रविवार को भरत मिलाप मैदान में आयोजित वैश्य महासंगम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाना है। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैश्य समाज की एकजुटता बहुत बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। बावजूद इसके समाज के सभी वर्गों को षड्यंत्र के तहत अलग-अलग कर दिया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री नटवर गोयल ने कहा कि वैश्य समुदाय ने देश का इतिहास बनाने, आजादी की लड़ाई और स्वाधीनता के बाद भी देश का निर्माण करने में हमेशा त्याग-बलिदान किया है। तन-मन-धन से राष्ट्र और समाज की सेवा की है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।
विज्ञापन



 
वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि समाज के लिए पहली बार ऐसा सम्मेलन हो रहा है ताकि वैश्य समाज एकजुट हो। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक दावेदारी करेंगे तभी आगे बढ़ेंगे। वक्ताआें ने कहा कि जब तक राजनैतिक ताकत नही मिलेगी तब तक हमारा दमन और शोषण होता रहेगा। मंच से एकजुट होने और अपनी एकता की शक्ति प्रदर्शित करने का आह्वान हुआ। अन्य वक्ताओं में अशोक अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजकुमार, प्रदीप अग्रहरि, सीता राम केशरी, रचना अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed