फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vabinar

उद्यमियों के हाथ हैं अब खाली: आरके चौधरी

Mon, 04 May 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
vabinar
वाराणसी। लॉकडाउन के दौरान उद्योगों को फिर से शुरू करने को लेकर आ रही चुनौतियों का सामना करने का साहस उद्यमी नहीं जुटा पा रहे हैं। डेढ़ माह से बंद उद्योगों को हुई भारी क्षति का आकलन सिवाय उद्यमियों के और कोई नहीं कर पा रहा। राहत पैकेज को लेकर गुहार लगाते-लगाते उद्यमी थक चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वेबिनार के माध्यम से इस पर मंथन किया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि विगत डेढ़ महीने से उद्योग-धंधे पूरी तरह बंद हैं, माल की आपूर्ति भी ठप है। उद्यमियों के पास जो पूंजी थी, उससे किसी तरह मार्च महीने का वेतन कर्मचारियों को दे दिया गया, लेकिन अप्रैल माह के वेतन के लिए उद्यमियों के हाथ खाली हैं। डिविजनल अध्यक्ष राजेश भाटिया, मंडल सचिव नीरज पारीख ने भी संबोधित किया। वेबिनार में आईआईए के वाराणसी चैप्टर अध्यक्ष दीपक बजाज, लल्ला राम मौर्या, पंकज अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, रतन कुमार सिंह, वशिष्ट सिंह यादव, मोहनदास अग्रवाल, अनुज डिडवानिया, प्रशांत अग्रवाल, राजेश पिपलानी, संजीव जयपुरिया, राजेश वर्मा सहित मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली के उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उद्यमियों की ये रहीं मांगें
कर्मचारियों और श्रमिकों को निर्वहन भत्ते दिए जाए।
विद्युत फिक्स डिमांड चार्ज को स्थगित करने की बजाय इसे पूरी तरह से माफ किया जाए।
जीएसटी के रिफंड, निवेश मित्र योजना की जीएसटी में फंसी धनराशि तथा एमएसएमई द्वारा सरकारी उपक्रमों में की गई सप्लाई के रुके हुए बिलों का अविलंब भुगतान किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों की बैंकों की सीसी लिमिट को कम से कम 25 प्रतिशत बिना किसी एक्स्ट्रा कॉलेटरल सिक्योरिटी के बढ़ाई जाए और इससे अधिक धनराशि पर कम से कम एक वर्ष तक ब्याज की दर पांच प्रतिशत से ज्यादा ना रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed