फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Use of technology is necessary for proper disposal of plastic

Varanasi News: प्लास्टिक के उचित निस्तारण में तकनीक का प्रयोग जरूरी

Fri, 05 Jun 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Use of technology is necessary for proper disposal of plastic
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बतौर मुख्य वक्ता सीपेट के महानिदेशक प्रो. शिशिर सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक के उचित निस्तारण में तकनीक का प्रयोग करना होगा। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. शिशिर सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक निस्तारण के लिए वैज्ञानिक नवाचार और पुनर्चक्रण तकनीकों को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पद्मश्री हरिहर कृपालु त्रिपाठी ने भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति और मानव के सह-अस्तित्व पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल ज्ञान के प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनाना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिनी सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम सचिव डॉ. अम्बरीष राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed