फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Use fertilizers only on the basis of soil test report

Varanasi News: मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही करें उर्वरकों का प्रयोग

Thu, 23 Apr 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Use fertilizers only on the basis of soil test report
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में निदेशक डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में संतुलित उर्वरक, उचित प्रबंधन– स्वस्थ मिट्टी, समृद्ध किसान विषय पर बुधवार को एक दिवसीय किसान जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें डॉ. नीरज सिंह ने किसानों से कहा कि मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। जल संरक्षण और आधुनिक तकनीकों के समन्वय को भविष्य की खेती के लिए अनिवार्य बताया। डॉ. सुदर्शन मौर्य ने मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीवों (माइक्रोब्स) की भूमिका बताई। डॉ. एएन त्रिपाठी ने ट्राइकोडर्मा और पीएसबी जैव एजेंट्स के लाभ गिनाए। अभियान में क्षेत्र के 100 से ज्यादा किसान शामिल हुए। समापन पर विशेषज्ञों ने किसानों से जैविक संसाधनों का उपयोग करने को कहा। पर्यावरण के अनुकूल खेती कर आय बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed