अपार्टमेंट की लिफ्ट को यूज करने में बरतें सावधानी, नहीं तो झेलनी होगी ये मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट का प्रयोग, जहां चलने, आवाजाही का मुख्य जरूरत बन गया है, तो यही जरूरत कभी-कभी मुसीबत की वजह भी बन जाता है। वाराणसी के लहरतारा स्थित एलेक्सी अपार्टमेंट की लिफ्ट बुधवार शाम अचानक खराब हो गई। इससे एक महिला और एक किशोरी लिफ्ट में सवा घंटे तक फंसी रहीं। अपार्टमेंट में रहने वालों की सूचना के आधार पर आई पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मैकेनिक की मदद से लिफ्ट को सही कराया, तब जाकर महिला और किशोरी को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा स्थित एलेक्सी अपार्टमेंट पांच मंजिला है। इसके चौथे तल पर सेवानिवृत्त शिक्षिका बीना सिंह रहती हैं। शाम करीब पौने पांच बजे बीना और राधिका सरीन लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं। लिफ्ट चौथे तल पर रुकने के बजाय पांचवें तल पर जाकर फंस गई। बीना ने सोचा कि बिजली चली गई होगी, लेकिन जब काफी समय हो गया तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाली महिला को फोन कर लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी दी।
सूचना के आधार पर लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय यादव पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। साथ ही अपार्टमेंट की मेंटेनेंस एजेंसी के मैकेनिक को बुलाया। करीब छह बजे महिला और किशोरी बाहर निकलीं, तब सभी ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर मंडुवाडीह महेंद्र राम प्रजापति ने अपार्टमेंट प्रबंधन को लिफ्ट और अग्निशमन यंत्रों को समय-समय पर चेक कराकर रखरखाव पर ध्यान देने को कहा है।