Shakti Dubey: क्लासरूम के बाद लाइब्रेरी में होती थीं शक्ति, गुरु बोलें- तैयारी में इतना मन लगाया कि टॉपर हो गई
UPSC Result 2024 Topper: तैयारी के शुरुआती दिनों पर बात करते हुए शक्ति ने कहा कि शुरुआत में वह भी बहुत कंफ्यूज्ड थीं, जैसा कि ज्यादातर एस्पिरेंट्स रहते हैं। शक्ति ने कहा कि मुझे लगता है पिछले चार प्रयासों में मैं स्ट्रक्चर्ड नहीं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Topper Shakti Dubey: बीएचयू में बायोकेमेस्ट्री स्ट्रीम से एमएससी करने के दौरान शक्ति को आईएएस बनने की प्रेरणा मिली। फिर परीक्षा टॉप कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रेरणा को पंख मिला और पीजी करने के बाद रेगुलर तैयारी में जुट गई।
यूपीएससी में पहली रैंक लाने वाली शक्ति दुबे के गुरु और बीएचयू के बायो केमेस्ट्री के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश सिंह ने कहा कि एक बार तो तैयारी करते हुए शक्ति ने कहा 'सर बहुत मेहनत से आईएएस की तैयारी कर रही हूं, यदि नहीं होगा तो बीएड कर कहीं अध्यापक बन जाऊंगी।' बाद में तैयारी में मन इतना ज्यादा रमा कि बीएचयू से पीएचडी करने की सलाह दी, लेकिन उसने मना कर दिया कि नहीं सर अब तो आईएएस ही बनना है।
बीएचयू से सत्र 2016-18 सत्र में बायो केमेस्ट्री में एमएससी किया था। टॉप करने पर 2018 में गोल्ड मेडल भी दिया गया। रेगुलर यूपीएससी की तैयारी में लगने की प्रेरणा मिली। शक्ति घाट पर चहलकदमी और सोशल मीडिया से भी पर्याप्त दूरी बनाकर रखती थी।
क्लासरूम के बाद लाइब्रेरी में होती थी शक्ति
प्रोफेसर राकेश सिंह ने बताया कि वह क्लासरूम के बाद लाइब्रेरी में ही पाई जाती थी। उसका टारगेट शुरू से ही स्पष्ट था। ऐसे में तैयारी करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। दोनों कहीं भी बेवजह नहीं घूमती थीं। मूलरूप से वह बलिया की रहने वाली हैं।
इस उपलब्धि पर बीएचयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो. संजय कुमार ने भी शुभकामनाएं दी हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश सिंह ने कहा कि शक्ति के साथ उसकी बहन प्रगति भी पढ़ाई में बहुत तेज थी। शक्ति को देखकर लगता था कि आईएएस बनेगी, लेकिन टॉप कर जाएगी ये उम्मीद से बढ़कर है।
बीएचयू में कृषि की छात्रा प्रीति की 263वीं रैंक
बीएचयू में कृषि विज्ञान संस्थान की छात्रा प्रीति एसी को 263वीं रैंक मिली है। प्रीति बीएचयू से कृषि अर्थशास्त्र में एमएससी कर चुकी हैं। उन्होंने 2017-18 में प्रवेश लिया था। कृषि विज्ञान संस्थान के प्रोफेसरों ने प्रीति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल यहां से कोई न कोई छात्रा यूपीएससी क्लियर कर रही है।