फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar over admission process in CHS in BHU parents accused disturbances in e lottery

बीएचयूः सीएचएस में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर हंगामा, अभिभावकों ने ई-लॉटरी में लगाया गड़बड़ी का आरोप

Wed, 25 Aug 2021 01:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 25 Aug 2021 01:24 PM IST
सार

कृषि विज्ञान संस्थान स्थित प्रेक्षागृह में ई- लॉटरी खोले जाने के साथ ही अभिभावकों ने विरोध शुरू कर दिया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि ई- लॉटरी निकालने में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंदर बैठे लोग पांच से छह लोगों को बुला कर लॉटरी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Uproar over admission process in CHS in BHU parents accused disturbances in e lottery
कृषि विज्ञान संस्थान में अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और ब्वॉयज स्कूल में  सत्र 2021-22  में होने वाले दाखिले के लिए बुधवार को ई-लॉटरी निकालने के दौरान हंगामा हो गया। कृषि विज्ञान संस्थान स्थित प्रेक्षागृह में ई- लॉटरी खोले जाने के साथ ही अभिभावकों ने विरोध शुरू कर दिया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि ई- लॉटरी निकालने में गड़बड़ी की जा रही है।

विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि अंदर बैठे लोग पांच से छह लोगों को बुला कर लॉटरी कर रहे हैं। यह प्रक्रिया गलत है और इसे तत्काल रोका जाए। फिलहाल मौके पर काफी गहमाहमी है। इस मामले में बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने बताया कि अभिभावकों को ई-लॉटरी की प्रकिया से संबंधित सारी जानकारी दी जा रही है। सवाल उठे रहे लोगों को शांत कराया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि  सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और ब्वॉयज स्कूल में नर्सरी से लेकर एलकेजी, पहली, छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए पिछले दिनों ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी को लॉटरी निकलने का इंतजार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed