{"_id":"6422bcbc05cb761fd70f7c47","slug":"uproar-in-ganga-kaveri-express-deputy-cit-assaulted-passenger-hiding-in-toilet-accused-of-stabbing-2023-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा कावेरी एक्सप्रेस में मारपीट: टॉयलेट में छिपा यात्री, डिप्टी सीआईटी पर चाकू से वार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा कावेरी एक्सप्रेस में मारपीट: टॉयलेट में छिपा यात्री, डिप्टी सीआईटी पर चाकू से वार करने का आरोप
Tue, 28 Mar 2023 05:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:09 PM IST
सार
छपरा से गंगा-कावेरी सोमवार रात नौ बजे चली। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के डिप्टी सीटीआई सुनील कुमार सिंह यात्रियों का टिकट चेक करने लगे। इसी दौरान स्लीपर कोच एस-02 में वारंगल जाने के लिए सवार मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के सिलाइच (बालापुर) निवासी सुनील बिंद से टिकट मांगा तो वह टिकट नहीं दिखा सका। यात्री सुनील के मुताबिक गाड़ी जल्दी छूट रही थीं, इस कारण वह टिकट नहीं ले पाया।
विज्ञापन
आरोपी और घायल उप मुख्य टिकट निरीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा कावेरी एक्सप्रेस में डिप्टी सीआईटी और एक यात्री से मारपीट की खबर है। आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद यात्री ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया था। डिप्टी सीआईटी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि यात्री ने उसपर पीछे से चाकू से वारकर घायल किया है। जबकि यात्री आरपीएफ स्कार्ट के भी सामने पिटाई करने का आरोप लगा रहा है। यह घटना छपरा स्टेशन से बलिया के बीच सोमवार की रात की है। फिलहाल घायल डिप्टी सीआईटी का इलाज कबीर चौरा के मण्डलीय अस्पताल में चल रहा है। जीआरपी आरोपी को गिरफ्तार कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले: तीन नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ी, ऐसे करें बचाव
विज्ञापन
छपरा से गंगा-कावेरी सोमवार रात नौ बजे चली। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के डिप्टी सीटीआई सुनील कुमार सिंह यात्रियों का टिकट चेक करने लगे। इसी दौरान स्लीपर कोच एस-02 में वारंगल जाने के लिए सवार मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के सिलाइच (बालापुर) निवासी सुनील बिंद से टिकट मांगा तो वह टिकट नहीं दिखा सका। यात्री सुनील के मुताबिक गाड़ी जल्दी छूट रही थीं, इस कारण वह टिकट नहीं ले पाया।
विज्ञापन
इस पर निरीक्षक ने उससे किराया और जुर्माना की राशि मांगी। सुनील ने कम पैसा होने का हवाला दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। यात्री का आरोप है कि पहले टिकट निरीक्षक ने उसे अपशब्द कहे और मारपीट की।
सुनील सिंह, उप मुख्य टिकट निरीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
विरोध में उसने धक्का दे दिया। जिससे उनका सिर सीट पर लगी सीढ़ी से टकरा गया। इसके बाद वह शौचालय में खुद को बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ़ के स्कार्ट को बुलाया गया। जिसके बाद उसे शौलालय से बाहर निकाला गया। आरोप है कि डिप्टी सीआईटी ने उसकी पिटाई फिर की। वहीं डिप्टी सीआईटी ने वाद विवाद के दौरान पीछे से चाकू से वार करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- 'ये नेहा है या उसका भूत': कब्रिस्तान में दफनाई गई महिला के जीवित होने की चर्चा, लोगों ने कहा- हमने देखा उसे
डिप्टी सीआईटी का बलिया में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेन रात एक बजे आने पर मेडिकल कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में कराया गया। उधर, जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।