फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPSC assistant teacher recruitment exam conducted in two shifts 12.36 lakh candidates appearing

UPPSC: दो पालियों में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा, प्रदेश में कुल 7466 पदों के लिए 12.36 लाख अभ्यर्थी जुटेंगे

Sun, 21 Dec 2025 12:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 12:49 PM IST
सार

पहले चरण में चार विषय गणित, हिंदी, विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा दो दिनों में होगी। रविवार को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी। पहली पाली में 32 केंद्रों पर और दूसरी पाली में 13 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
UPPSC assistant teacher recruitment exam conducted in two shifts 12.36 lakh candidates appearing
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जिले के राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) की भर्ती परीक्षा रविवार को होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 20 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा आयोजित की जा रही है। एलटी ग्रेड के 15 विषयों के प्रदेश में कुल 7466 पदों के लिए 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


उधर, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसमें प्रत्येक केंद्र पर एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी में बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण का हुआ प्रशिक्षण
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ वाराणसी में शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इसमें कक्षा 5 के शिक्षकों के लिए अंग्रेजी में बहु स्तरीय कक्षा शिक्षण के लिए पाठ योजना निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। कार्यशाला में जिले के 81 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यशाला संयोजक डॉ. अमित कुमार दुबे ने बताया कि छात्र केंद्रित लेसन प्लान छात्रों के बौद्धिक स्तर एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है। संदर्भ दाता आलोक कुमार मौर्या ने बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण के लिए पाठ योजना निर्माण के तहत तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। अन्य संदर्भ दाता परमा विश्वास ने बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण पाठ योजना के सैद्धांतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed