फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPCL asked for the report of the reasons for burning the transformer

Varanasi News: यूपीपीसीएल ने मांगी ट्रांसफार्मर जलने के कारणों की रिपोर्ट

Wed, 19 Jul 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
UPPCL asked for the report of the reasons for burning the transformer
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (यूपीपीसीएल) ने पूर्वांचल डिस्काम के प्रबंध निदेशक से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों के कारणों की रिपोर्ट तलब की है। यूपीपीसीएल ने ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में अनियमितता बरते जाने की जानकारी मिलने पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

दरअसल, भीषण गर्मी के बीच जून में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। इस दौरान कहीं तार टूटने तो कहीं ट्रांसफार्मर जलने के मामले बढ़ गए थे। जरूरत पड़ने पर ट्रांसफार्मर की कमी भी सामने आई। इसकी जानकारी होने पर यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने पूर्वांचल डिस्काम के प्रबंध निदेशक को एक पत्र भेजा है। इसमें ट्रांसफार्मर के रख रखाव में लचर रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। कहा है कि आदेशों का पालन करने में लापरवाही बरती जा रही है। पावर ट्रांसफार्मर को बचाने के प्रयास नहीं करने के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने की दर बढ़ रही है।
विज्ञापन

गुणवत्ता परखने के लिए स्थायी समिति का होगा गठन
यूपीपीसीएल ने डिस्कॉम प्रशासन को ट्रांसफार्मर गुणवत्ता परखने के लिए वितरण क्षेत्रों में स्थायी समिति का गठन करने को कहा है। तीन सदस्यीय समिति क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की जांच की जिम्मेदारी होगी। 20 जुलाई तक जांच रिपोर्ट भेजनी होगी। जांच में गड़बड़ी का कारण भी बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed