{"_id":"38a6200d2779858e992b95c012c940b9","slug":"upon-checking-in-trains-unclaimed-bags-and-accessories-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में लावारिस बैग और सामान मिलने पर सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में लावारिस बैग और सामान मिलने पर सघन चेकिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 31 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह ढाई घंटे के अंतराल पर अलग-अलग तीन ट्रेनों में लावारिस बैग मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। यात्रियों में भी अफरातफरी की स्थिति रही। जांच में दो बैग में रोजमर्रा के सामान तो एक में लाफिंग बुद्धा मिला तो सबने राहत की सांस ली। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने प्लेटफार्म और अन्य ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया।
महामना के स्लीपर कोच और दादर एक्सप्रेस के वातानुकूलित बोगी से बैग तो बरेली वाराणसी एक्सप्रेस के विकलांग कोच से झोले में रखा लॉफिंग बुद्धा मिला। इस दौरान कैंट से मुंबई जाने वाली दादर एक्सप्रेस के छूटने से पहले आरपीएफ, जीआरपी संयुक्त टीम को एक लावारिस बैग मिला।
बता दें पिछले दिनों महानगरी एक्सप्रेस में बम मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। शनिवार की सुबह लगभग 8:20 बजे प्लेटफार्म नंबर आठ पर खड़ी महामना एक्सप्रेस की जांच की जा रही थी तो उसके एस-7 में लावारिस बैग मिला। मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने इसको एहतियात के साथ खोला तो इसमें से रोजमर्रा की जरूरत के सामान जैसे कंबल, बर्तन आदि मिले।
विज्ञापन
इसी के एक घंटे बाद प्लेटफार्म नंबर नौ पर खड़ी वाराणसी-दादर एक्सप्रेस में करीब 10 बजे वातानुकूलित कोच में एक लावारिस बैग मिला। कोच में लोग सहमे नजर आए। बैग में घरेलू सामग्री रही। लगभग पंद्रह मिनट बाद ही प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंची बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के विकलांग कोच में लावारिस सामान मिलने की सूचना स्टेशन पर प्रसारित होने लगी। मौके पर पहुंचे जीआरपी व आरपीएफ के जवान को विकलांग कोच में रखा एक झोला नजर आया। जांच की गई तो प्लास्टर ऑफ पेरिस का लॉफिंग बुद्धा मिला।