{"_id":"6ab4e173882bec9b0609d7be","slug":"upgrade-transformers-in-overloaded-areas-minister-ak-sharma-directs-officials-in-varanasi-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ओवरलोड क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड करें, मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ओवरलोड क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड करें, मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Thu, 24 Sep 2026 02:08 PM IST
Pragati Chand
अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:08 PM IST
सार
संभव पोर्टल पर जनशिकायतों की सुनवाई में मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई और नियमित बिल देने वाले उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिले।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यक्षेत्र वाले वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बढ़ते बिजली लोड के बीच ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को संभव पोर्टल पर दर्ज 23 जनशिकायतों की सुनवाई के दौरान विद्युत निगम के अधिकारियों को ओवरलोड क्षेत्रों में तत्काल ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने को कहा। इस सुनवाई में पूर्वांचल डिस्कॉम के सभी अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में विद्युत लोड बढ़ने के बावजूद ट्रांसफार्मरों का क्षमता वृद्धिकरण नहीं किया जा रहा है। इससे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर क्षमता वृद्धि का काम प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। बिजली चोरी के मामलों पर भी अधिकारियों को सख्ती बरतें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन नियमित रूप से बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।गाजीपुर के राम प्रताप सिंह की शिकायत पर सामने आया कि एस्टीमेट की धनराशि का भुगतान होने के बावजूद संबंधित कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
इस पर मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य के लिए धनराशि का भुगतान होने के बाद भी काम शुरू न होना गंभीर लापरवाही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभव पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं है और आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर तय समय में पूरे किए जाएं। वाराणसी में सड़क पर रखे ट्रॉली ट्रांसफार्मर की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थाई ट्रांसफार्मर लगाते हुए ट्राली को हटवाने को कहा है।