फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Zila Panchayat Adhyaksh Election Result 2021 bjp wins in many districts big loss for samajwadi party know Know jila Panchayat Chunav result of other districts in Purvanchal

जिपं अध्यक्ष: जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, जानिए पूर्वांचल के अन्य जिलों का परिणाम

Sat, 03 Jul 2021 04:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jul 2021 04:29 PM IST
सार

पूर्वांचल के आठ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में चार जिलों में भाजपा और दो जिलों में सपा जबकि दो जिलों में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। जौनपुर में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं है।

विज्ञापन
UP Zila Panchayat Adhyaksh Election Result 2021 bjp wins in many districts big loss for samajwadi party know  Know jila Panchayat Chunav result of other districts in  Purvanchal
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी और सोनभद्र में अपना दल (एस) की राधिका पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। मिर्जापुर में भाजपा और सोनभद्र में एनडीए की सहयोगी अपना (एस) ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। जौनपुर और भदोही की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है। जौनपुर में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं है।श्रीकला को अपना दल (एस) ने अंतिम समय में समर्थन घोषित किया।

विज्ञापन


मिर्जापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया की जीत हुई है। राजू कन्नौजिया को 40 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी आशा देवी को महज चार वोट से ही संतोष करना पड़ा। यहां तक की आशा को अपनी पार्टी के सभी सदस्यों का भी मत नहीं मिल सका। यह पहली बार है जब भाजपा ने जिले में जिपं अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

मिर्जापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया की जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनभद्र में अपना दल (एस) की राधिका पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्होंने सपा के जयप्रकाश पांडेय को सात वोटों के अंतर से हराया। राधिका को 19 और जयप्रकाश को 12 वोट मिले। वहीं भदोही में निर्दलीय प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी की जीत हुई है। अनिरुद्ध को कुल 20 मत मिले।  निर्दल प्रत्याशी अमित कुमार सिंह प्रिंस को महज चार वोट ही मिल सके।

इसके अलावा एक जिला पंचायत सदस्य कामत अवैध घोषित किया गया है। जबकि एक जिला पंचायत सदस्य ने मतदान ही नहीं किया था। इस तरह से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के भाई व निर्दल प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अमित सिंह प्रिंस को हराकर जीत दर्ज की है।

गाजीपुर:  भाजपा की सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं
गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा की सपना सिंह की जीत हुई है। सपना को कुल 47 वोट मिले और सपा की कुसुमलता को कुल 20 वोट मिले। सपा की 30 साल से कब्जे वाली सीट पर पहली बार भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष को बड़ी जीत मिली है। चंदौली में भाजपा के दीनानाथ शर्मा की जीत हुई। उन्हें 35 में से 30 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजनारायण यादव को पांच वोट से संतोष करना पड़ा। सपा के सात जिला पंचायत सदस्यों ने साथ नहीं दिया। 

चंदौली: सपा प्रत्याशी को अपने लोगों ने ही नहीं दिया वोट 

UP Zila Panchayat Adhyaksh Election Result 2021 bjp wins in many districts big loss for samajwadi party know  Know jila Panchayat Chunav result of other districts in  Purvanchal
भारतीय जनता पार्टी के दीनानाथ शर्मा - फोटो : अमर उजाला

चंदौली में भारतीय जनता पार्टी के दीनानाथ शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीते। दीनानाथ को 35 जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज नारायण यादव को मात्र 5 वोट ही मिले। बता दें कि चंदौली में सपा के जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 12 और भाजपा के सदस्यों की संख्या मात्र 8 थी। इससे यह साफ हो गया कि समाजवादी पार्टी के साथ जिला पंचायत सदस्यों ने ही उसका साथ नहीं दिया और समाजवादी पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। बीती रात पूर्व सांसद द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के पैर पर पड़ने और मतदान से पूर्व शनिवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यों में फूट से पहले ही यह साफ हो गया था कि सपा हार की ओर बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सबसे ज्यादा सीट लाने के बाद भी समाजवादी पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है।

आजमगढ़ और बलिया में सपा की जीत

UP Zila Panchayat Adhyaksh Election Result 2021 bjp wins in many districts big loss for samajwadi party know  Know jila Panchayat Chunav result of other districts in  Purvanchal
आजमगढ़ में सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव की जीत - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ और बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा किया है। आजमगढ़ में सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव ने सत्तारूढ़ बीजेपी के समर्थित प्रत्याशी संजय को प्रचंड बहुमत से हराया। बीजेपी प्रत्याशी को मात्र पांच मत मिले।

आजमगढ़ जनपद सपा का गढ़ है यह बात एक बार फिर से साबित हो गई है। सपा के विजय यादव को 79 मत और भाजपा के संजय निषाद को मात्र पांच मत मिले। वहीं बलिया में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाने का ख्वाब सजाए सत्ताधारी दल के नेताओं की कोई भी युक्ति काम नहीं आई। बसपा छोड़कर अपने पुत्र आनंद चौधरी को सपा से प्रत्याशी बनवाने वाले अंबिका चौधरी ने बलिया की राजनीति में अपना दबदबा दिखाने में कामयाबी हासिल की।
 

सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी जिपं अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी को नौ वोटों से हराकर जिला के प्रथम नगरिक बने। कुल 58 सदस्यों में 57 ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें सपा प्रत्याशी को 33 और भाजपा को 24 वोट मिले। एक प्रत्याशी ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। चुनाव जीतने के बाद पुलिस जीते हुए प्रत्याशी को अपनी सुरक्षा में पीछे के गेट से निकाल कर उनके फेफना स्थित आवास की ओर से ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed