UP Weather: वाराणसी में पारा 7 डिग्री लुढ़का, अगले 6 दिनों तक बारिश का अलर्ट; बादलों ने डाला डेरा
वाराणसी में बीते दो दिनों से माैसम में बदलाव दिख रहे हैं। बादलों की आवाजाही से थोड़ी राहत मिली है। दोपहर में सड़कों पर भीड़ कम दिख रही है। कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। माैसम विभाग ने जल्द ही बारिश की संभावना जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IMD Weather Alert: काशी के मौसम में एक दिन पहले आई आंधी का असर बना हुआ है। दो दिन पहले 44 डिग्री के पार जा रहा पारा अब सात डिग्री तक नीचे आ चुका है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
हवा 26 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। लू और चिलचिली धूप से लोगों को राहत मिल गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जिले में अगले 5-6 दिनों में घने बादल छाने या बारिश हो सकती है। यलो अलर्ट जारी कर बताया गया है कि गरज और बिजली भी गिर सकती है। तापमान में 2-4 डिग्री की कमी ही आ सकती है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में तापमान 44 डिग्री पहुंचा, एयरकंडीशन भी हो गए फेल; बारिश के आसार
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अप्रैल महीने के बचे दिन का मौसम भी सुहाना होगा। वहीं मई के पहले सप्ताह के बाद से तापमान तेजी से बढ़ेगा। पारा 47 डिग्री को भी पार कर सकता है।
अप्रैल में गर्मी तो पड़ी लेकिन निरंतरता नहीं रही। 3 दिन तापमान 42 से 44 डिग्री जाए तो कभी यह 32 से 38 डिग्री पर आ जाता है। वहीं बीते 20 साल में 2019 में अप्रैल महीने में वाराणसी का पारा सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
लू से बचाव के लिए विभागों को निर्देश जारी
डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर एडीएम राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को लू से बचाव संबंधी बैठक हुई। स्वास्थ्य, नगर निगम, पशुपालन, अग्निशमन, शिक्षा, विद्युत, परिवहन, श्रम विभाग को निर्देश जारी किए गए। कहा कि सभी विभाग अपने स्तर से तैयारी पूरी रखें, कहीं कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।