Heat Wave in Varanasi: वाराणसी में तापमान 44 डिग्री पहुंचा, एयरकंडीशन भी हो गए फेल; बारिश के आसार
वाराणसी में माैसम का बदलाव होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गर्मी के कारण लोग तेज तपन झेल रहे हैं। सड़कों पर दोपहर में चलना मुश्किल हो गया है। एक दिन पहले नगर निगम ने गर्मी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IMD Weather Alert: बनारस में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। शुक्रवार और शनिवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। ये सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 रिकॉर्ड किया गया। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है।
अगले दो दिनों तक बादल और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा नमी लाएगी और बारिश करा सकती है। बनारस में गर्मी का आलम ये है कि एयरकंडीशन घर में बैठे लोगों के होंठ लगातार सूख रहे हैं। वहीं धूप में बाहर निकलते जैसे सूरज की रोशनी तपा दे रही है। जमीन से तवे की तरह से आंच निकलती रही।
नगर निगम ने कराया सड़कों पर पानी का छिड़काव : लू से बचाव के लिए नगर निगम ने शुक्रवार से सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। आगे भी रोजाना यह छिड़काव जारी रहेगा।
लू से बचाव के लिए विभागों को निर्देश जारी
डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर एडीएम राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को लू से बचाव संबंधी बैठक हुई। स्वास्थ्य, नगर निगम, पशुपालन, अग्निशमन, शिक्षा, विद्युत, परिवहन, श्रम विभाग को निर्देश जारी किए गए। कहा कि सभी विभाग अपने स्तर से तैयारी पूरी रखें, कहीं कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।