फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years

Weather: बनारस में ढाई घंटे में 68.5 मिमी बारिश, चार साल बाद इतनी मूसलाधार बरसात, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Jul 2025 05:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 05:52 AM IST
सार

वाराणसी में चार साल बाद अच्छी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली गई। दूसरी तरफ, जिले के कई स्थानों पर बारिश का पानी लग जाने से परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
बारिश में मूसलाधार हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून में आई तेजी ने बनारस में बरसात के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। सोमवार रात ढाई घंटे में ही 68.5 मिमीमीटर बारिश हो गई। गौदोलिया बाजार में ऐसा जलभराव हुआ कि एक मोटरसाइकिल तैरती दिखी। वहीं बारिश के बाद पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया और 12 से ज्यादा मार्गों पर घंटों वाहन फंसे रहे। 

विज्ञापन

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
रुक-रुक कर कई घंटे तक होती रही बारिश। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ये मूसलाधार बारिश थी, जो कि काशी में जून महीने में चार साल बाद देखी गई है। वहीं 17 वर्ष में तीसरी बार जून के किसी एक दिन में इतनी जोरदार बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
बारिश के बाद कई जगह लगा पानी। - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले बनारस में 18 जून, 2021 को 92.6 मिमी और 29 जून, 2015 को 103.8 मिमी बारिश हुई थी। 

विज्ञापन

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
युवाओं ने उठाया लुत्फ। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की बारिश ने तापमान भी 5-6 डिग्री तक नीचे लुढ़का दिया। शाम 5 बजे तक पारा 32 डिग्री था, जो कि रात आठ बजे तक 27 डिग्री से भी नीचे चला गया। हवा भी 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। 

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
कई स्थानों पर घुटने पर लगा पानी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं बारिश से पहले सोमवार को बनारस यूपी का दूसरा सबसे गर्म शहर भी बना हुआ था। यहां का अधिकतम पारा 35.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक जोरदार बारिश का यलो अलर्ट है।

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
गोदाैलिया में लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

यूपी आचंलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल से उत्तर प्रदेश तक मानसून द्रोणी बना है। मानसूनी प्रवाह तेजी आई है और धरती से 3.1 किमी ऊंचाई पर बादल बंगाल से होते हुए झारखंड और यूपी-बिहार की ओर आ रहा है। 

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
बारिश का पानी लग जाने से लोगों को हुई परेशानी। - फोटो : अमर उजाला

आगे कई दिन तक ऐसे ही भारी बारिश होने की उम्मीद है। बनारस में जून महीने के 29 दिनों में सामान्य स्तर 88 मिमी से दो प्रतिशत कम 86.2 मिमी बारिश हुई।

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
ऑफिस में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

60 मिमी से ज्यादा बारिश में होती है बादल फटने की घटना
डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि जब एक घंटे में 15 मिमी से ज्यादा हो तो इसे बहुत भारी बारिश कहेंगे। जब 30 मिमी से ज्यादा हो तो मूसलाधार बारिश और जब 60 मिमी से ऊपर हो तो इसे बादल का फटना कहते हैं।

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
दुकान में भी घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला

बनारस की ये सड़कें रहीं जाम से त्रस्त
मंडुआडीह से लेकर आकाशवाणी, बरेका से लेकर बनारस स्टेशन, बीएचयू से लेकर लंका चौराहा, अंधरापुल से नदेसर, कैंट, लहरतारा, पांडेयपुर, गौदोलिया, लक्सा, मैदागिन, नई सड़क और सामनेघाट मार्ग जाम से कराहता रहा। 

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
गोदाैलिया में लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कई मरीज एंबुलेंस में ही फंसे रहे और ऑफिस से लौटने वाले लोग भी जाम से बिलबिला उठे। बारिश के चलते सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया और लोगों को आने जाने में बड़ी फजीहत हो गई। दुश्वारियां ऐसी रहीं कि काफी लोग अपने वाहनों को छोड़ साइड में ही खड़े हो गए।

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
सीवर हो गए चोक। - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं को मंदिर और घाट की गंगा आरती में दुश्वारी
काशी की गलियों में बारिश के बाद चलना-फिरना दूभर हो गया। विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही गंगा आरती देखने वालों को दिक्कत हुई। 

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
पेट्रोल पंप पर लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

घाटों पर पैर फिसलते रहे और कीचड़ से सनी गलियों में देसी-विदेशी पर्यटक भी कदम दबाकर आगे बढ़ते रहे।

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
बीएचयू गेट के पास लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

रविंद्रपुरी का भी बुरा हाल
रविंद्रपुरी कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुज डीडवानिया ने कहा कि बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। यहां सड़क को ऊंचा किया गया है। सीवर लाइन को जोड़ा नहीं गया है। चारों तरफ सड़कें खोदी गई और बिजली के तार खुले हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना है। उधर पोल और पिलर के लिए खोद कर छोड़े गए गड्ढे बहुत खतरनाक हैं।

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
बारिश के बाद जाम की आफत। - फोटो : अमर उजाला

मूसलाधार बारिश से फैक्टरी की बाउंड्री धराशायी
मूसलाधार बारिश से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेस एक में मैट्रिक्स रोलर मिल प्राइवेट लिमिटेड की 80 फीट लंबी व 24 फीट उंची बाउंड्री गिर पड़ी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। बाउंड्री गिरने से बारिश का पानी फैक्टरी में भर गया। बिजली उपकरण सहित अन्य मशीनें बंद हो गई। 

UP Weather news 68.5 mm rain in Banaras in two and one half hours such heavy rain after four years
जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला

लगभग 12200 बोरी चोकर सहित अन्य सामान पूरी तरह खराब हो गया। कंपनी के जनरल मैनेजर रामाशीष पटेल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर बारिश में फैक्टरी मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed