{"_id":"673f7881db4ab1f76f0282a9","slug":"up-weather-humid-winds-weather-minimum-temperature-sunny-in-varanasi-cold-the-evening-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather : नम हवाओं ने बदला मौसम, 11.6 पहुंचा न्यूनतम पारा; वाराणसी में दिन में धूप तो शाम को ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather : नम हवाओं ने बदला मौसम, 11.6 पहुंचा न्यूनतम पारा; वाराणसी में दिन में धूप तो शाम को ठंड
Thu, 21 Nov 2024 11:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:45 PM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी में कुछ दिनों से दिन में धूप तो शाम होते ही ठंड लग रही है। इस कारण माैसमी बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों ने गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर सुबह दिखी धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नम हवाओं से मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। गुरुवार को सुबह शहरी और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में तो धूप रही लेकिन शाम को ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिर गया।
विज्ञापन
बुधवार को 13.5 की जगह गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में इस बदलाव के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
दोनों तापमान में औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। पिछले तीन दिन में 3 डिग्री सेल्सियस की न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी है। इस वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन