फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Banaras went from 13% deficit of rain in 24 hours to 30% excess heat and humidity increased

UP Weather: 24 घंटे में बारिश के 13% घाटे से 30 की अधिकता में आया बनारस, गर्मी-उमस बढ़ी; जानें अपडेट

Tue, 15 Jul 2025 05:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:30 AM IST
सार

Varanasi News: रात में बारिश और सुबह में धूप के कारण उमस-गर्मी की स्थिति बनी हुई है। दूसरी तरफ, गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। 17 जुलाई को पूर्वांचल में एक या दो जगह बहुत भारी वर्षा की संभावना भी बन रही है।

विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Weather: एक दिन बरसात ने बनारस को मानसूनी बारिश के घाटे से बाहर निकालकर अधिकता की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। बनारस में एक जून से 12 जुलाई तक सामान्य के मुकाबले 13 फीसदी कम बारिश हुई थी, वहीं 14 जुलाई को बनारस में सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन


पहली बार 24 घंटे के अंदर 120 मिमी बारिश ने बनारस को अच्छी स्थिति में ला दिया है। हालांकि सोमवार को बाकी दों दिनों के मुकाबले गर्मी ज्यादा रही। तीखी धूप के साथ ही उमस ने काशीवासियों को बेहाल कर दिया। पूरे दिन न तो बादल आए और न ही बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन


गर्मी से लोग तिलमिला उठे। इससे तापमान भी रविवार के 34.9 डिग्री के मुकाबले एक डिग्री और सामान्य के 1.9 डिग्री ऊपर 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे 24 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट है। तेज हवा भी चल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्वी तट पर बने डिप्रेशन की वजह से प्रदेश की ओर बादल बढ़ रहे हैं। 

इससे प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। बनारस समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 17 जुलाई को पूर्वांचल में एक या दो जगह बहुत भारी वर्षा की संभावना भी बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed