{"_id":"5a8ea9674f1c1b9b248b66e2","slug":"up-these-district-ssp-suspend-15-constable-in-one-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले के SSP ने 15 सिपाहियों को एक साथ किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले के SSP ने 15 सिपाहियों को एक साथ किया सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 22 Feb 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
चौबेपुर थाने का मुआयना करते एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में लापरवाही और अन्य अवैधानिक कार्य करना यूपी पुलिस के 15 सिपाहियों को भारी पड़ गया। जिला कप्तान ने उन्हें एक साथ निलंबित कर दिया। ऐसा हुआ है बनारस में। यहां के विभिन्न थानों पर तैनात 15 सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।
यह कार्रवाई अवैध वसूली सहित अन्य अवैधानिक कार्यों में लिप्त रहने और निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट से गायब रहने के आरोप में की गई है। इनमें से सर्वाधिक सात कांस्टेबल लंका थाने के हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों को उनके सर्किल में मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय निरीक्षण का निर्देश दिया गया था। इसके तहत आरक्षियों व दरोगाओं की कार्यशैली और ड्यूटी प्वाइंट पर सक्रिय रूप से मौजूदगी की तस्दीक करनी थी।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर 15 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके तहत लंका थाने में तैनात कांस्टेबल चंद्रपाल, आनंद मिश्रा, रुद्रदत्त निषाद, विनोद कुमार सिंह, विद्याधर तिवारी, विनोद व उमेश, भेलूपुर थाने के राजनारायण यादव व दयाशंकर सोनी, रामनगर थाने के अवधेश राय व चंद्रमा प्रसाद, रोहनिया थाने के सुभाष सिंह व तेज प्रकाश मिश्रा, बड़ागांव थाने के राजेश यादव और चोलापुर थाने के सर्वेश सिंह निलंबित किए गए हैं।
एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अवैधानिक कार्यों में लिप्त रहने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। औचक निरीक्षण का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आएंगे।

एसएसपी के वार्षिक मुआयने में चौबेपुर पुलिस पास
चौबेपुर थाने का मुआयना करते एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज
- फोटो : twitter
वाराणसी एसएसपी के वार्षिक निरीक्षण में चौबेपुर पुलिस पास हो गई। एसएसपी ने थाने की हवालात, मालखाना, कार्यालय और भोजनालय के निरीक्षण और अभिलेखों व असलहों के रखरखाव पर संतुष्टि जताई।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज दोपहर तीन बजे के लगभग चौबेपुर थाने पहुंचे। एसपी ग्रामीण अमित कुमार के साथ एसएसपी ने एक बंद कमरे का ताला खोलने को कहा तो हेड मुहर्रिर सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वर्ष 1983 में शराब पकड़ी गई थी और तत्कालीन एसडीएम सदर ने ताला सील किया था।
एसएसपी ने आवश्यक कार्रवाई कर ताला जल्द खुलवाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसएसपी ने थाने में मौजूद चंदौली सांसद के अजगरा विधानसभा के प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय, अजीत सिंह, राघवेंद्र जायसवाल, अमरनाथ यादव सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और संभ्रांत लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव सुने।