{"_id":"5b86dc7042c79246480313d0","slug":"up-sc-st-commission-chairman-says-that-tribals-benifit-in-only-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष ने कहा, भाजपा में ही दलितों का सम्मान, सपा तो सामंतवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष ने कहा, भाजपा में ही दलितों का सम्मान, सपा तो सामंतवादी पार्टी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष का भजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- फोटो : amar ujala
पूर्व डीजीपी एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बृजलाल बुधवार को भदोही पहुंचे। यहां औराई ब्लॉक सभागार में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है। विपक्षी पार्टियां ढकोसला करती हैं जबकि दलितों का सम्मान भाजपा में ही है।
सपा को सामंतवादी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना चलाकर हर वर्ग का भला कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने भदोही कलेक्ट्रेट सभागार में एससी-एसटी से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि एससी-एसटी आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी दलित उत्पीड़न के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। इसमें उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों के अफसरों ने एससी-एसटी से जुड़े मामलों और अब तक की गई कार्रवाई का प्रेजेंटेशन दिया।

Trending Videos
किसी भी तरह की न हो हीलाहवाली
बैठक करते एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
उन्होंने एसपी को दलित उत्पीड़न से जुड़े मुकदमों का तेजी से निस्तारण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी के स्तर पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने में किसी भी तरह की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। सीएमओ को हिदायत दी कि पीड़ितों के मेडिकल के ज्यादातर मामलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उदासीनता बरती जाती है, जिससे उन्हें समय पर न्याय नहीं मिल पाता है।
कहा कि अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना के तहत पीड़ितों को सहायता राशि दी जाती है, जिसे सीधे लाभार्थियों के खाते में समय पर भेजा जाए। इस योजना में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 123 लाभार्थियों को 92 लाख 48 हजार रुपये दिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि एससी-एसटी एक्ट के तहत दी जाने वाली सहायता को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।