फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: Priyanka Gandhi targeted the UP government on the BHU incident educational institutions are not safe

UP: बीएचयू की घटना पर प्रियंका ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- शिक्षण संस्थान सुरक्षित नहीं; धिक्कार है

Thu, 02 Nov 2023 06:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Nov 2023 06:04 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में सोशल मीडिया पर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
प्रियंका गांधी ने लिखा है- विश्वविद्यालय-परिसर में, उस छात्रा के साथ ज़ोर-ज़बर्दस्ती और दिल दहला देने वाली हिंसा की गयी है। निर्लज्ज हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बना लिया है।

विज्ञापन
UP: Priyanka Gandhi targeted the UP government on the BHU incident educational institutions are not safe
UP: बीएचयू की घटना पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना,कहा-शिक्षण संस्थान सुरक्षित नहीं; - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में बुधवार देर रात छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। मामले पर प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा है- 'बनारस में IIT, BHU की एक छात्रा पर यौन आक्रमण हुआ है। कुछ देर पहले, विश्वविद्यालय-परिसर में, उस छात्रा के साथ ज़ोर-ज़बर्दस्ती और दिल दहला देने वाली हिंसा की गयी है। निर्लज्ज हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बना लिया है। घटना के विरुद्ध आईआईटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या अब बीएचयू-परिसर और IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं? प्रधानमंत्री जी के निर्वाचन-क्षेत्र में एक छात्रा का अपने ही शिक्षण-संस्थान के भीतर निर्भय होकर पैदल चलना क्या अब संभव नहीं रहा? धिक्कार है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीएचयू प्रशासन व सरकार पर निशाना साधा है। बोले- पूरे प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीएचयू में यह कुकृत्य होना निंदनीय है। सरकार को घटना पर सख्त रुख अपनाना चाहिए और न्याय दिलाना चाहिए। 

वहीं, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की बीएचयू का मामला मैंने पहले भी उठाया था और उजागर किया किया था कि यहां कि व्यवस्था ठीक नहीं है। लेकिन बीएचयू प्रशासन सोया रहा। कैंपस में इस तरह की घटनाएं अपराध बोध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed