फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police will trained to youth in naxal affected villages

नक्सल प्रभावित गांवों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी यूपी पुलिस

Sat, 06 Oct 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 06 Oct 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
UP police will trained to youth in naxal affected villages
UP Police
नक्सल क्षेत्र के युवाओं को भटकने से रोकने, देश एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उनके भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए चंदौली पुलिस ने कदम बढ़ाया है। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ऐसे युवा जो सेना, केंद्रीय सुरक्षा बल में भर्ती होना चाहते हैं, उन्हें एक माह तक विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


लघु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवकों को विभिन्न विधाओं में तीन माह तक नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवकों को ट्रैक सूट और किट भी जिला पुलिस की ओर से प्रदान की जाएगी। इसके लिए दस अक्तूबर तक नौगढ़ थाने पर आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


जनपद के नौगढ़, चकरघट्टा, इलिया, चकिया, शहाबगंज थाना क्षेत्रों के ग्रामीण आज भी नक्सल के साइलेंट मूवमेंट के दौर से गुजर रहे हैं। इसके चलते इन क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को एक माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा

UP police will trained to youth in naxal affected villages
नक्सल प्रभावित गांवों के युवकों को शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग की ओर से इस बार नौगढ़ थाने पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 14 अक्तूबर को आईजी रेंज विजय सिंह मीना इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें सीआरपीएफ के प्रशिक्षक, सेना और पुलिस के साथ केंद्रीय बलों में शामिल होने के लिए युवाओं को एक माह तक प्रशिक्षण देंगे।

वहीं, लघु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नक्सल प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवकों को इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, नाई, वाहन चालक, बढ़ई और सिलाई के लिए तीन माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उधर, मिर्जापुर जनपद में पूर्व एसपी आशीष तिवारी इस तरह का प्रशिक्षण दो बार करवा चुके हैं। चंदौली के पुलिस अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि नक्सल क्षेत्र के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। इससे नक्सल इलाके में लोग रोजगार से जुड़ेंगे और देश सेवा भी कर सकेंगे। ये समाज की मुख्यधारा से भी जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed