फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police strictly, Mafia Mukhtar Ansari declared reward for two shooters

यूपी पुलिस की सख्ती, माफिया मुख्तार अंसारी के दो शूटरों पर इनाम घोषित

Tue, 07 Jan 2020 10:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
UP police strictly, Mafia Mukhtar Ansari declared reward for two shooters
- फोटो : अमर उजाला

एसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार की शाम मुख्तार अंसारी के संग आपराधिक मामलों में नामजद दो शूटरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसमें अनुज कन्नौजिया और रामू मल्लाह शामिल हैं। कोर्ट के आदेश पर डेढ़ माह पूर्व पुलिस दोनों के घर की कुर्की कर चुकी है।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी पर दर्ज मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित है। मुख्तार के साथ एक मामले में ये दोनों नामजद हैं। लेकिन कोर्ट में चल रहे मामले में दोनों उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसके चलते कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों के घर कुर्की की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

 

कोर्ट से दोनों के विरुद्घ जारी वारंट के आधार पर पुलिस प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को एसपी ने चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अनुज कन्नौजिया पुत्र हनुमान कन्नौजिया, गाजीपुर जिले के सिकंदरपुर कोतवाली के करीमुद्दीनपुर निवासी रामू मल्लाह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP police strictly, Mafia Mukhtar Ansari declared reward for two shooters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दान की जमीन पर कब्जा करने पर 60 पर केस दर्ज

मऊ  के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में रामलाल राय की तरफ से ठाकुर जी को दान की गई कई एकड़ जमीन पर कूट रचना कर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने विधायक मुख्तार अंसारी के कार्यकर्ता गणेश दत्त मिश्र समेत 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है।


श्री गंगा तमसा सेवा मिशन के महामंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता छोटे लाल गांधी ने दो नवंबर 2018 को जहांगीराबाद में किए गए अवैध कब्जे की बाबत जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। इस मामले को जांच के लिए एसडीएम सदर के यहां भेजा गया। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को दी गई।

इस पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके बाद राजस्व निरीक्षक विरेंद्र कुमार ने दक्षिण टोला थाने में तहरीर दी। इसमें प्रथम दृष्टया उन साठ लोगों को नामजद किया गया, जिनके नाम से जमीन अभिलेखों में मौजूद है। उधर, राजस्व निरीक्षक ने मांग की है कि सभी का गुंडा एक्ट, गैंगस्टर में चालान कर इनका नाम भू माफिया में नाम दर्ज कराया जाए, ताकि भविष्य में सार्वजनिक जमीन पर कोई कब्जा करने की कोशिश न करे। तहसीलदार सदर ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि एफआईआर की कापी मिलने पर सभी का नाम एंटी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed