{"_id":"59bd4ed84f1c1b1b688b4fad","slug":"up-police-lady-constable-blame-men-constable-for-adult-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल ने सिपाही पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल ने सिपाही पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने पर तैनात है सिपाही
मऊ कोतवाली में बीते दिनों एसपी कार्यालय में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने पर तैनात सिपाही के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने सिपाही पर व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप लगाई है।
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। इस दौरान शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला कांस्टेबल मऊ जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात है, उसने दो दिन पूर्व शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें महिला कांस्टेबल ने आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाने पर तैनात बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलाकर गांव निवासी सिपाही को नामजद किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे शादी करने के बदले उसके घरवालों से दस लाख रुपये के साथ चार पहिया गाड़ी की मांग की।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद उसे तथा उसके माता पिता को मोबाइल पर धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आरोपी उसके व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले की विवेचना करने के साथ-साथ शनिवार को पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया।