फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police examinee killed in train by poison

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की जहरखुरानों ने ली जान

Tue, 19 Jun 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Jun 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
UP police examinee killed in train by poison
खाने में जहर मिलाकर खिलाया
यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने इलाहाबाद जा रहा अभ्यर्थी जहरखुरानी का शिकार हो गया। मिर्जापुर जिले के जमालपुर के खेमईबरी निवासी अनवर (22) की मौत इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल में हो गई। अनवर इलाहाबाद में पॉलीटेक्निक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। ईद पर वह घर आया था।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा देने वह रविवार को इलाहाबाद गया था। सोमवार सुबह वह ऑटो से परीक्षा केंद्र जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक को अचेत अवस्था में पुलिस ने स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार शाम छह बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिचय पत्र के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार के लोगों की सूचना दी। परिवार के लोग इलाहाबाद पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। अनवर के पिता लल्लू जलनिगम में नौकरी करते हैं। अनवर दो भाइयों में बड़ा  था। उसकी तीन बहनों में दो शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना कि कानपुर से लेकर मुगलसराय तक जहरखुरानों का जाल बिछा हुआ है। जहरखुरान हर दिन किसी न किसी को अपना शिकार बनाकर उनके पैसे वह सामान को लूट ले जाते है। यहीं नहीं कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती लेकिन पुलिस इन जहरखुरान गैंगों के कार्रवाई नहीं कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed