यूपी पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता: प्रदेश में पहले नंबर पर रहीं लोहता की आरक्षी अंशु पांडेय, मिला गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:02 PM IST
सार
सीतापुर में 11वी वाहनी पीएसी में आयोजित 47 वीं वार्षिक पुलिस एयर पिस्टल प्रतियोगिता बीस नवंबर से छब्बीस नवंबर तक चली। जिसमें प्रदेश के 11 जोन के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। जिसमें वाराणसी जोन की तरफ से 26 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया था। लोहता थाने पर तैनात महिला आरक्षी अंशु पांडेय ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
महिला आरक्षी अंशू पांडेय को प्रशस्तिपत्र देते 11वी वाहनी सीतापुर के सेनानायक सुजीत पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला