UP PET 2022: परीक्षा से पहले और फिर उसके बाद भी बसों व ट्रेनों में परीक्षार्थियों ने खूब खाए धक्के
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए परीक्षार्थियों को जंग लड़नी पड़ी। अतिरिक्त बसों व विशेष ट्रेनें चलने के बावजूद परीक्षार्थियों को लटककर यात्रा करनी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के कारण दूसरे दिन भी रविवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन और कैंट बस स्टैंड पर भारी भीड़ उमड़ी। यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने वाराणसी स्टेशन से तीन विशेष ट्रेनों का संचालन कराया। बावजूद इसके भीड़ के कारण कई परीक्षार्थियों की ट्रेनें छूट गईं। ट्रेन पर चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति रही।
रविवार को वाराणसी जंक्शन से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जो शाम सात बजे वाराणसी से गोरखपुर, रात दस बजे वाराणसी से लखनऊ, रात 11:30 बजे वाराणसी से लखनऊ के लिए चलाई गई। दिन भर वाराणसी आने-जाने वाली ट्रेनों के कोचों में पैर रखने की जगह नहीं थी। स्लीपर कोचों में भी परीक्षार्थियों का कब्जा रहा। बोगियों में बने शौचालय तक में यात्रियों को मजबूरी में यात्रा करना पड़ा।
वाराणसी रेलवे स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने सीसीटीवी मानीटरिंग रूम को कंट्रोल रूम बना दिया था। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए यहां सभी डिवीजन के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। जीआरपी के जवान भी स्टेशन पर मुस्तैद रहे।
इस दौरान कुछ ऐसे भी मौके आए जब जीआरपी के जवान परीक्षार्थियों के साथ सख्ती से पेश आए। दूसरी ओर कैंट बस स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ रही। बसों में सीट के लिए मारामारी जैसी स्थिति देखने को मिली।
पढ़ें: वाराणसी में गिरफ्तार सॉल्वरों को भेजा गया जेल, 60 हजार रुपये की लालच में बने थे मुन्ना भाई
केंद्रों पर रही अधिक सतर्कता
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पहले दिन शनिवार को मुन्ना भाई मिलने की घटना के बाद दूसरे दिन रविवार को अधिक सतर्कता रही। केंद्रों के बाहर तलाशी, पूछताछ के बाद अंदर कमरे में भी विशेष निगरानी की गई। दूसरे दिन भी 50 केंद्रों पर 70 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।