फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Elections: no candidate for 2900 seats of Gram Panchayat members in varanasi

यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायत सदस्यों की 2900 सीटों पर दावेदार ही नहीं 

Tue, 13 Apr 2021 05:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Apr 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Elections: no candidate for 2900 seats of Gram Panchayat members in varanasi
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जब से ग्राम पंचायत सदस्यों का अधिकार खत्म हुआ तब से हर बार ग्राम पंचायत सदस्यों की अधिकतर सीटें रिक्त रह जाती हैं। इस बार भी नाम वापसी के बाद 2900 सीटों का कोई दावेदार नहीं है। इन पदों पर दोबारा उपचुनाव कराया जाएगा। जिले के आठों ब्लॉकों में कुल 8978 पद ग्राम पंचायत सदस्यों की हैं। इनमें से 4751 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 1327 सीटों पर चुनाव होगा। जबकि 2900 सीटों पर कोई नामांकन ही नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि 2005 के पहले ग्राम पंचायत सदस्यों के पास अधिकार होता था कि वे प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटा सकते थे। बाद में चुनाव आयोग की गाइडलाइन जारी हुई। जिसमें कहा गया कि जनता चुनती है तो वही जनप्रतिनिधि को हटा सकती है। इस नाते अब इस पद के लिए रुचि कम रहती है।
विज्ञापन


अमूमन प्रधान ही ग्राम पंचायत सदस्यों को लड़वाते हैं। इस बार भी रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की तिथि आयोग की ओर से घोषित की जाएगी। गांव के लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने वाले बीएचयू आईआईटी के इंजीनियर सुरेश शुक्ल ने बताया कि वे लगातार जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पहले से अब धीरे धीरे जागरूकता बढ़ रही है। अब गांव के लोग अपने अधिकारों के बारे में लोग चर्चा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार ग्राम पंचायत सदस्यों की स्थिति 

ब्लॉक      कुल पद  निर्विरोध निर्वाचित चुनाव  रिक्त सीटें 
सेवापुरी    1113 - 555 - 150 - 408
बड़ागांव 1026 - 562 - 146 - 318
पिंडरा  1304 - 649 - 201 - 454 
हरहुआ 959 - 642 - 187 - 130
चोलापुर 1139 - 630- 160 - 349
चिरईगांव 1010 - 493- 86 - 431
आराजीलाइन 1533 - 733- 156 - 644 
काशी विद्यापीठ 894 - 487- 241 - 166
कुल योग 8978 - 4751-1327 - 2900

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed