फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat elections 2021: No change in reservation list after an amendment OBC woman will be jila panchayat president in Varanasi

यूपी पंचायत चुनाव: संशोधन के बाद भी सूची में कोई बदलाव नहीं, वाराणसी में ओबीसी महिला ही होगी अध्यक्ष

Thu, 18 Mar 2021 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Mar 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat elections 2021: No change in reservation list after an amendment OBC woman will be jila panchayat president in Varanasi
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए सिरे से आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि वाराणसी जिला पंचायत में इससे पहले भी जारी हुए आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए यह पद आरक्षित किया गया था। संशोधन के बाद भी जिले की इस सीट पर बदलाव नहीं किया गया है। 15 साल पहले ओबीसी कोटे से सुचिता पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। मगर, कम उम्र के कारण उन्हें न्यायालय के आदेश पर कुर्सी से हटना पड़ा था। इसके बाद अनिल पटेल ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।

विज्ञापन


बुधवार को पंचायत राज निदेशालय की ओर से संशोधित सूची जारी की गई है। हालांकि वाराणसी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के आरक्षण को बरकरार रखा गया है। इससे पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर अपराजिता सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 1995 से अब तक 5 कार्यकाल में दो बार पिछड़ी जाति, सामान्य दो बार के अलावा एक बार सुरक्षित सीट थी।
विज्ञापन


1995 से लेकर 2021 के बीच पांच बार पंचायत चुनाव हुए इनमें अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 11 लोग काबिज हो चुके हैं। जबकि दो बार तीन सदस्यीय संचालन समिति कामकाज को देख रही थी। आरक्षण होने के बाद अब पार्टियों में पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवार की तलाश तेज हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी पार्टियों में ओबीसी के कद्दावर नेताओं की पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

1995 से अब तक पांच चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे
- जवाहर लाल जायसवाल - 1995 
- कन्हैया लाल गुप्ता - 1995 -96
- उदयनाथ सिंह -1996 से 1997 तक
- संकठा पटेल -1997 से 2000 तक
- किरन सिंह --2000-2005 तक
- सुचिता पटेल -2006 से 2009
- अनिल पटेल--2009 से 2011
- मधुकर - 2011 से 2012 तक
- तीन सदस्यीय संचालन समिति -2012 से 2014 तक
- मधुकर -मार्च 2014 से अगस्त 2014 तक
- तीन सदस्यीय संचालन समिति - अगस्त से दिसम्बर 2014 तक
- सुजीत कुमार सिंह - दिसंबर 2014 से जनवरी 2016 तक
-अपराजिता सोनकर - जनवरी 2016 से बीते कार्यकाल तक

ब्लॉक प्रमुख की पांच सीटें आरक्षित
क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव के लिए कुल 8 सीटें हैं। इस बार 5 सीटें आरक्षित की गई है जबकि पिछली बार 4 सीटें ही आरक्षित थी। अनारक्षित सीट में 1 सीट की कमी आई है। शासन स्तर से आरक्षित सीटों में 1 सीट एससी महिला की गई है। जबकि एक सीट ओबीसी महिला की गई है। 2 सीटें ओबीसी की गई हैं और एक महिला सीट की गई है। इस प्रकार कुल तीन सीटें महिलाओं के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed