फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up panchayat elections 2021: dead man nomination in panchayat chunav for alive santosh Murat Singh

पंचायत चुनाव के किस्से: खुद को जिंदा साबित करने के लिए चुनाव लड़ रहे संतोष मूरत सिंह, जानें पूरा मामला

Fri, 09 Apr 2021 02:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Up panchayat elections 2021: dead man nomination in panchayat chunav for alive santosh Murat Singh
संतोष सिंह ने किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान कई ऐसे किस्से निकलकर सामने आ रहे हैं, जिन्हें सुनकर हम भी चौंक जाते हैं। वाराणसी में भी एक शख्स सामने आया है, जो पंचायत चुनाव लड़ रहा है। चौबेपुर के छितौनी गांव के रहने संतोष मूरत सिंह ‘मैं जिंदा हूं’ को अंतत: गुरुवार को प्रस्तावक मिल गया। वार्ड संख्या 100 से बीडीसी प्रत्याशी के रूप में उन्होंने नामांकन किया।

विज्ञापन


संतोष नामांकन फार्म खरीद कर प्रस्तावक की तलाश कर रहे थे। जाल्हूपुर निवासी तूफानी ने प्रस्तावक के रूप में अपनी सहमति प्रदान की। 1:00 बजे उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। संतोष ने कहा कि हमें न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करना पड़ रहा है। लेकिन प्रयास से पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन


संतोष सिंह सालों से अपने जिंदा होने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बीडीसी चुनाव का नामांकन भर दिया है। उनका कहना है कि भीख मांगकर चुनाव में नामांकन भरने के लिए पैसे जुटाए और प्रस्तावक भी भीख मांगकर मिला है। मानवाधिकार आयोग ने उनके मामले में वाराणसी के डीएम को तलब भी किया है, जिससे उन्हें कुछ उम्मीद बंधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष ने कहा कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में भी नामांकन किया था, लेकिन वो रिजेक्ट हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह 2017 में वाराणसी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इन सबके बावजूद वह अभी भी सरकारी फाइलों में मृत हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को जिंदा साबित करते के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed