फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat election: nomination of candidate with fake caste certificate Varanasi police custody

पंचायत चुनाव लड़ने के लिए युवक ने बदली अपनी जाति, फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर प्रत्याशी व समर्थक हिरासत में

Thu, 08 Apr 2021 09:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Apr 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat election: nomination of candidate with fake caste certificate Varanasi police custody
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने के लिए लोग कई हथकंडे अपना रहे हैं। कोई आनन फानन बिना मुहुर्त देखे शादी रचा कर पत्नी को प्रत्याशी बना रहा है। वहीं कई लोग फर्जी कागजात के जरिये भाग्य आजमाने को मैदान में उतर रहे हैं। ऐसा ही मामला वाराणसी में सामने आया है। यहां एक युवक ने सीट के आरक्षण को देखते हुए अपनी जाति ही बदल डाली। 

विज्ञापन


पिछड़ी जाति वर्ग का प्रत्याशी सीट एससी के लिए आरक्षित होने पर अनुसूचित जाति का बन गया। उसने अपना फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के साथ उसने नामांकन भी कर दिया। प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान मामला सामने आया तो अधिकारी भी चकित रह गए। इस मामले में तहसीलदार ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाने वाले प्रत्याशी और उसके समर्थक को पुलिस की हिरासत में दे दिया।
विज्ञापन


प्रत्याशी गिरजा शंकर शर्मा एवं उनके प्रस्तावक मनीष सिंह फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिये सेवापुरी ब्लॉक के भोर कला मनकइया गांव से ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया। फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के आरोप में तहसीलदार ने दोनों को पुलिस हिरासत में सौंप दिया। इन पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाने का आरोप है। वहीं फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी गिरजा शंकर शर्मा के प्रस्तावक मनीष सिंह ने सहज जन सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहसीलदार ने पुलिस को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed