फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP panchayat election 2021: candidates record will be online in panchayat chunav

यूपी पंचायत चुनाव 2021: ऑनलाइन होगा प्रत्याशियों का रिकॉर्ड, आरओ और एआरओ को कमिश्नरी में मिला प्रशिक्षण

Sun, 04 Apr 2021 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat election 2021: candidates record will be online in panchayat chunav
मंडलायुक्त सभागार में आरओ-एआरओ की कार्यशाला में बोलते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को कमिश्नरी में आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि नामांकन पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग कैसे करनी हैं। नामांकन पत्रों को डिजिटलाइज किया गया है। इसके लिए ईआरओ साफ्टवेयर विकसित किया गया है।

विज्ञापन


इस सॉफ्टवेयर में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का संपूर्ण विवरण फीड किया जाएगा। इसके साथ-साथ नामांकन पत्रों को संलग्न अभिलेखों सहित स्कैन करके अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों का केवल संख्यात्मक विवरण सॉफ्टवेयर में दर्ज किया जाएगा। यह कार्य आरओ को करना है। इसके लिए आयोग की ओर से लॉगिन पासवर्ड दिया गया है। इसे एक से अधिक कंप्यूटर पर लॉगिन किया जा सकेगा। नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया साफ्टवेयर पर दर्ज होगी। नामांकन पत्रों का विवरण का पीडीएफ प्रतिदिन अपलोड करें, ताकि आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी उपलब्ध रहे। प्रशिक्षण जिला ग्राम्य विकास संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डीएन द्विवेदी ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed