फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav Result BJP Wins after 26 years in Gangapur Nagar Panchayat of Varanasi

Nikay Chunav Result: वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत में 26 साल बाद खिला कमल, 301 वोटों से सपा की हार

Sat, 13 May 2023 09:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 09:38 PM IST
सार

वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत में 26 साल बाद भाजपा की जीत हुई है। शनिवार सुबह मतगणना शुरू हुई तो सपा के खेमे में खुशी रही। पहले कुछ राउंड तक सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी, लेकिन अंतिम समय में भाजपा ने बाजी मार ली। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Result BJP Wins after  26 years in Gangapur Nagar Panchayat of Varanasi
गंगापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता सेठ की जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत में भी 26 वर्षों के बाद कमल खिला है। अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता सेठ ने जीत लिया है। स्नेहलता ने 301 वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी गीता यादव को हराया है। यह सीट 1997 में भाजपा के पास थी। तब छोटेलाल मोदनवाल चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने थे। इसके बाद सपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे हैं।

विज्ञापन


इस बार चुनाव के एलान के साथ ही कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप सेठ ने पाला बदल लिया। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और परिवार की स्नेहलता को भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतार दिया। दिलीप दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहे। शनिवार को सुबह मतगणना शुरू हुई तो सपा के खेमे में खुशी रही।
विज्ञापन


पहले कुछ राउंड तक सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी, लेकिन अंतिम समय में भाजपा ने बाजी मार ली। भाजपा की स्नेहलता को 2,182 वोट मिले हैं। प्रतिद्वंद्वी सपा की गीता यादव 1,881 वोट ही प्राप्त कर पाई हैं। गीता यादव वर्ष 2000 में अध्यक्ष रह चुकी हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस की संगीता मौर्या ने 983 मत हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बलिया में BJP के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम, जानिए सभी निकायों का हाल

पुलिस और समर्थकों में हुई नोकझोंक

राजातालाब तहसील में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। मत पत्रों की गणना के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। तहसील जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया था। इसे लेकर कई बार समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। रास्ता बंद किए जाने से राहगीरों को भी परेशानी हुई है।

10 वार्ड में सपा ने पांच जीते 

नगर पंचायत गंगापुर में 10 वार्ड हैं। इनमें से सर्वाधिक पांच वार्ड सपा ने जीते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 4 सभासद जीतने में सफल रहे हैं। एक वार्ड से निर्दल प्रत्याशी को जीत मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से सपा की नगीना देवी, वार्ड नंबर 2 से भाजपा की कोमल देवी, वार्ड नंबर 3 से भाजपा के राजेश केसरी, वार्ड नंबर 4 से सपा के अरुण केसरी और वार्ड नंबर 5 से सपा के चरण दास जीते हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 6 से भाजपा के रमेश, वार्ड नंबर 7 से सपा की चमेला देवी, वार्ड नंबर 8 से सपा की सोनी जावेद, वार्ड नंबर 9 से भाजपा के सुरेश कुमार मौर्य और वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की है। 
ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में सरपट दौड़ी साइकिल, भाजपा को लगा तगड़ा झटका, जानिए सभी सीटों का हाल

अध्यक्ष प्रत्याशियों को मिले वोट

स्नेहलता सेठ (भाजपा ) - 2182
गीता (सपा) - 1881
संगीता ( कांग्रेस ) - 983

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed