फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 Varanasi will made world class city CM Yogi said triple engine

UP Nikay Chunav: बनारस को बनाएंगे विश्वस्तरीय शहर, सीएम योगी बोले- ट्रिपल इंजन की सरकार से काम होगा आसान

Sat, 29 Apr 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Apr 2023 11:10 PM IST
सार

यूपी निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रबुद्धजनों से संवाद करने वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जीत का मंत्र दिया।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Varanasi will  made world class city CM Yogi said  triple engine
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस को विश्वस्तरीय शहर बनाएंगे। विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। दुनिया का हर सनातनी चाहता है कि काशी वैश्विक मंच पर नई आभा बिखेरे। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह शनिवार को पिपलानी कटरा स्थित एक हॉल में प्रबुद्धजनों से संवाद कर रहे थे।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आए मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में विजय पर किसी को संदेह नहीं है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में काशीवासियों का सहयोग मिला है। इस बार नगर निगम और नगर पंचायत में पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाना है। जब ट्रिपल इंजन की सरकार रहेगी, तब काशी को स्मार्ट सिटी से आगे बढ़कर विश्वस्तरीय शहर आसानी से बना सकेंगे।

विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों को दिए 72 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी का कई गुना ज्यादा तेजी से विकास हो रहा है। सड़कें चौड़ी हो रही हैं। फोरलेन का जाल बिछाया जा रहा है। कैंट से गोदौलिया तक रोपवे बन रह। इससे एक दिन में एक लाख लोग आ-जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कोष से अब कैंसर पीड़ितों को 72 करोड़ रुपये दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में सीएम योगी बोले- कोई माफिया सीना तान कर नहीं चल सकता, अब UP में कानून व्यवस्था का राज

सर्वाधिक काशी यात्रा पर गर्व

UP Nikay Chunav 2023 Varanasi will  made world class city CM Yogi said  triple engine
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ना किसी बहाने काशी आना होता है। पिछले 6 वर्षों के दौरान सर्वाधिक यात्रा काशी की हुई है, इस पर गर्व होता है। काशी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी है। दुनियाभर के सनातनियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बीते 9 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी को नई पहचान दी है। अभी हाल ही में काशी में जी-20 सम्मेलन हुआ।

तुष्टिकरण की राजनीति ने यूपी का बेड़ा गर्क किया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी योजना में बिना जाति, मत, मजबह देखे सबको लाभ दिया गया है। प्रधानमंत्री के मिशन को विजन मानकर तुष्टिकरण नहीं, सशक्तीकरण पर ध्यान दिया। तुष्टिकरण की राजनीति ने यूपी का बेड़ा गर्क करके रख दिया था। अब यूपी में दंगे नहीं हो रहे हैं। व्यापारियों से रंगदारी नहीं वसूली जाती है। उपद्रव का स्थान उत्सवों ने ले लिया है। पार्टी विशेष के लोग तमंचे लेकर व्यापारियों को धमकाते थे। 2017 से पहले क्या स्थिति थी, किसी से छिपा नहीं है। शहर में शोहदों का आतंक था, मगर हमारे शहर सेफ सिटी बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें:  वाराणसी में BJP ने छह साल के लिए 56 बागियों को पार्टी से निकाला

काम तो बोर्ड ही करेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद और विधायक पैसा भेज सकता है, मगर जमीनी धरातल पर कार्य बोर्ड ही तय करता है। मेरा विश्वास है कि वही बोर्ड सबसे ज्यादा काम करेगा, जिसके साथ पहले से डबल इंजन की ताकत जुड़ी होगी। काशी में 25 से 30 लाख लोग निवास कर रहे हैं। तीन इंजन एक साथ मिलकर चलते दिखेंगे तो जनता की हर आवश्यकता पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पेजयल लाइन बिछाने में लापरवाही करने वालों पर 36 इंजीनियरों को एक साथ चार्जशीट दी गई थी। अब वाराणसी की हर परियोजना ऑटो मोड में आगे बढ़ रही है।

निकाय चुनाव में काशी बेहतरीन परिणाम देने जा रही है। इस अवसर पर दिलीप पटेल, विद्यासागर राय, मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टी. राम, अशोक धवन, सुशील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या व प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed