फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 Congress nominated Anil Srivastava for post of Mayor in Varanasi

UP Nikay Chunav: बनारस में कांग्रेस ने मेयर पद पर अनिल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया, सपा-भाजपा में चर्चा जारी

Thu, 13 Apr 2023 05:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 05:01 PM IST
सार

कांग्रेस ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित किया है। 2010 में अनिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वाराणसी जिले के अध्यक्ष चुने गए थे। वो बीएचयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Congress nominated Anil Srivastava for post of Mayor in Varanasi
अनिल कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित किया है। निकाय चुनाव में भाजपा का वर्चस्व तोड़ने के लिए कांग्रेस ने बीएचयू के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव को मेयर का प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस ने टिकट की घोषणा कर अपनी बढ़त बनाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही अनिल श्रीवास्तव के रूप में सवर्ण प्रत्याशी उतारकर दूसरे दलों के सामने चुनौती भी पेश कर दी है। फिलहाल टिकट की घोषणा के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है।वाराणसी की प्रतिष्ठापरक सीट पर मेयर प्रत्याशी के चयन के लिए कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को बैठक की।
विज्ञापन


इसमें प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय और पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के गुट ने एक मंच पर आकर अनिल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पास किया। इसके बाद इनके नाम पर मुहर लगाकर प्रदेश नेेतृत्व को भेज दिया। देर रात स्थानीय नेताओं के नाम पर कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी सहमति जताते हुए अनिल श्रीवास्तव को मेयर के प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी, कोई दूर करवा रहा कुंडली दोष तो कोई पूछ रहा नामांकन का शुभ मुहूर्त

कैंट विधानसभा से पांच बार भाग्य आजमा चुके अनिल श्रीवास्तव का राजनीतिक सफर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से शुरू हुआ है। बीएचयू छात्रसंघ में वर्ष 1982 में महासचिव और 1985 में अध्यक्ष रहे श्रीवास्तव 1987 में डेलीगेशन प्रेसिडेंट भी रहे हैं। वर्ष 2010 से 12 तक वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में भी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। इसके अलावा यूथ कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस में भी कई दायित्व निभा चुके हैं।

मेयर के पांच और पार्षद के 480 नामांकन पत्र बिके

निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन मेयर पद के लिए पांच और पार्षद पदों के लिए कुल 480 पर्चे खरीदे गए। दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। नगर निगम से जारी आंकड़ों के अनुसार आदमपुर में पार्षद पद के लिए अनारक्षित श्रेणी के 10 और आरक्षित श्रेणी के 59 फार्म बिके। इसी तरह भेलूपुर में 31 (अनारक्षित) व 101 (आरक्षित), दशाश्वमेध में 24 (अनारक्षित) व 70 (आरक्षित), कोतवाली में 16 (अनारक्षित) व 11 (आरक्षित) और वरुणापार जोन में 48 (अनारक्षित) व 110 (आरक्षित) पर्चे खरीदे गए। किसी भी केंद्र पर कोई नामांकन नहीं हुआ।

 

नगर निकाय निर्वाचन का कंट्रोल रूम खुला

नगर निकाय निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व जानकारी के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम खोला गया है। कंट्रोल रूम पर व्यक्ति किसी तरह की सूचना, शिकायत और आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम नंबर 0542-2990588 पर या फिर ईमेल आईडी controlroomvns2023@gmail.com के जरिये संपर्क कर सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया नामांकन कक्ष का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम प्रशासन की कोर्ट में बने महापौर नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। आरओ एडीएम (एफआर) ने वहां की तैयारियों की उन्हें जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed