फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 BJP gave chance to three Muslim candidates in Varanasi

UP Nikay Chunav: बनारस में BJP ने तीन मुस्लिम प्रत्याशियों को दिया मौका, निवर्तमान 27 पार्षदों का टिकट काटा

Mon, 17 Apr 2023 09:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Apr 2023 09:09 AM IST
सार

भाजपा ने वाराणसी के सभी 100 वार्डों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। टिकट बंटवारे में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। जातीय समीकरण भी साधा गया है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023  BJP gave chance to three Muslim candidates in Varanasi
वाराणसी

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन रविवार को भाजपा ने वाराणसी के सभी 100 वार्डों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। निवर्तमान पार्षदों में 13 लोगों को ही टिकट मिल सका है, जबकि 27 निवर्तमान पार्षदों का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने नगर निगम चुनाव में नए चेहरों पर ज्यादा दांव लगाया है।

विज्ञापन


टिकट बंटवारे में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। जातीय समीकरण भी साधा गया है। 33 महिलाओं को भी मौका देकर पार्टी ने महिला आरक्षण के अपने वादे को पूरा किया है। भाजपा ने इस बार तीन मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। तीनों टिकट मुस्लिम बहुल वाले वार्डों से संबंधित हैं। फिलहाल, टिकट बंटवारे को लेकर कुछ जगहों पर असंतोष की स्थिति भी है, मगर पार्टी स्तर से सबको मनाने के साथ ही उन्हें संतुष्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आखिरी रात आकांक्षा दुबे ने दो बार किया समर सिंह को कॉल, लापता मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद ने नाराजगी में दिया इस्तीफा
टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व पार्षद गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने महानगर अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। बड़ी पियरी वार्ड में पिछले चार कार्यकाल में पूर्व पार्षद गिरीश के परिवार के लोग ही रहे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में अशोक तिवारी को BJP ने बनाया मेयर पद का प्रत्याशी, जानिए इनके बारे में

चुनाव मैदान में नई रणनीति के साथ उतरी भाजपा

UP Nikay Chunav 2023  BJP gave chance to three Muslim candidates in Varanasi
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

नए परिसीमन और नगर निगम की सीमा विस्तार के बाद पहली बार हो रहे निकाय चुनाव में भाजपा नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। नामांकन प्रक्रिया के समाप्त होने के महज 30 घंटे पहले पार्टी ने एक साथ सभी वार्ड के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

पार्षद चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के कार्यकर्ताओं को भी पूरा मौका दिया गया है। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं के रुझान और संख्या के आधार पर प्रत्याशी चयन किया गया है। इसमें पार्टी के बेस वोट के साथ ही जातिगत मतों के आधार पर जीत की परिकल्पना बनाई गई है। इसके अलावा सामान्य वर्ग को परिसीमन के आधार पर निर्धारित वार्डों में मौका दिया गया है।

भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची

लखनऊ से जारी सूची के अनुसार लहरतारा वार्ड से संजू सरोज, सिकरौल से लीला देवी, फुलवरिया से मंजू कन्नौजिया, शिवदासपुर से रविंद्र सोनकर उर्फ बब्लू, सलारपुर से हमुमान प्रसाद, मंडूवाडीह से राजेश कन्नौजिया, लोको छित्तुपुर से विवेक कुशवाहा, दीनापुर से अनिल सोनकर, शिवपुर से बलि राम कन्नौजिया, शिवपुरवा से इंद्रानी, हुकुलगंज से बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, गोलाघाट रामनगर से मोनिका यादव, रामपुर रामनगर से लल्लन सोनकर, गणेशपुर से राजेंद्र कुमार यादव, राजघाट से रीना सोनकर, सरसौली से कुसुम पटेल, संदहा से सतीश कुमार सिंह, नई बस्ती से राजेश कुमार यादव, कंदवा से सुशीला देवी, लोढ़ान से अभय प्रजापति, तरना से रोहित कुमार मिश्रा, नगंवा से नगीना यादव, सीर से गीता सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। 

रमदत्तपुर से लालमुनि देवी, नवाब गंज दुर्गाकुंड से अक्षेवर सिंह बंटी, नेवादा से गरिमा सिंह, जोल्हा दक्षिणी से राजकुमार प्रजापति, सरायनंदन से मदनमोहन तिवारी, तुलसीपुर से कौशल्या देवी, पांडेयपुर से अशोक कुमार मौर्य, नरायनपुर से संदीप रघुवंशी, लेडूपुर से उर्मिला पांडेय, करौंदी से श्याम भूषण शर्मा, नदेसर से सुशील कुमार गुप्ता ''''योगी'''', राजाबाजार से राजेन्द्र कुमार, चौकाघाट से विशाल मौर्या, दनियालपुर से जीतेन्द्र कुशवाहा, ककरमत्ता से बेबी कुमारी, सुसुवाही से सुरेश कुमार पटेल (गुड्डू), चेतगंज से श्रवण कुमार गुप्ता, अकथा से राजेन्द्र कुमार मौर्या, मडौली से राजेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ राजन, हबीबपुरा से बृजराज श्रीवास्तव, सारनाथ से अभय कुमार पांडेय, जोल्हा उत्तरी से शरद पांडेय मुन्ना को उम्मीदवार बनाया गया है।

पहड़िया से अजित सिंह, बिरदोपुर से सीमा वर्मा, सुजाबाद से शांति देवी, पिसौर से संजय राजभर, सुंदपुर से शेषमणि देवी, भेलूपुर से रीता सेठ, लोहता से सावित्रि मिश्रा, सिगरा से सिंधु सोनकर, नरिया से सुशीला देवी, प्रह्लाद घाट से अभिजीत भारद्वाज, लालपुर मीरापुर बसही से कमलेश सिंह, छित्तूपुर खास से प्रियंका पटेल, खजुरी से मदन मोहन दुबे, रमरेपुर से संजय जायसवाल, अलईपुर से पद्मा चौहान, जगतगंज से सिद्धनाथ शर्मा, डीठोरी महल से नीरज सिंह, जलालीपुरा से सुमन देवी, लल्लापुरा खुर्द से महेंद्र सिंह गौतम, पुराना रामनगर से रितेश कुमार पाल, मध्यमेश्वर से अशोक कुमार, नवापुरा हनुमान फाटक से रोहित जायसवाल, कोनिया से दीपक कुमार मौर्य, बेनिया आदिविशेश्वर से इंद्रेश कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

रानीपुर से सचिदानंद पांडेय, बजरडीहा से श्याम आसरे मौर्या, घसियारी टोला से विष्णु यादव, ईश्वर गंगी से कंचन गुप्ता, बागहाड़ा से सुधा जायसवाल, शिवाला से राजेशकुमार यादव चल्लू, भगवानपुर से अमित सिंह चिंटू, काजीपुरा से मिथलेश गुप्ता, मदनपुरा से हुमा बानो, गढवासी टोला बिंधु माधव से कनकलता मिश्रा, छित्तनपुरा ओम्कालेश्वर से नीलम देवी, कतुआपुरा, कृतिवाशेश्वरद्ध से सुरेश कुमार चौरसिया, लक्सा सूर्यकुंड से अनंत राज गुप्ता, पियरी कला से राजीव सिंह, गोलादीनानाथ से संजय कुमार केशरी, धूपचंडी से विकास चौधरी चीकू, लहनपुरा पितृ कुंड से अमरेश गुप्ता उमंग, सरैया से सरवरी, बलुआबीर से कविता केशरी, जंगमबाड़ी से विजय द्विवेदी, रामापुर से राम गोपाल वर्मा, बंगाली टोला से चंद्रनाथ मुखर्जी चांदू, लल्लापुरा कला से सन्नी मौर्या गोलू, जैतपुरा बागेश्वरी से विवेकानंद, कमागढ़ाहा से मीनू मौर्या, काजी सादुल्लापुरा से विद्या लक्ष्मी, दशाश्वमेध से नरसिंह दास, कालभैरव से कृष्ण दास गुजराती रोशन गुजराती, जमालुद्दीन्पुरा से अहमद अंसारी, बधू कच्ची बाग से रेशमा बीबी, कमालपुरा से सूर्यनारायण केशरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed