फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey called Samar Singh twice in her Last night varanasi police found missing mobile

Akanksha Dubey: आखिरी रात आकांक्षा दुबे ने दो बार किया समर सिंह को कॉल, लापता मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ निकाला

Mon, 17 Apr 2023 09:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Apr 2023 09:06 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर सिंह बीते 13 अप्रैल से पुलिस कस्टडी रिमांड में है। कस्टडी रिमांड की अवधि पूरी होने पर समर का मेडिकल मुआयना कराकर सोमवार की शाम पांच बजे उसे वापस जिला जेल में दाखिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey called Samar Singh twice in her Last night varanasi police found missing mobile
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह का मोबाइल लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित अपार्टमेंट के पार्किंग में खड़ी उसकी एक्सयूवी से पुलिस ने बरामद किया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार 25 मार्च की रात 2:15 बजे के लगभग समर को आकांक्षा दो बार कॉल की थी।

विज्ञापन


समर ने पुलिस को बताया कि दोनों ही बार आकांक्षा की आवाज साफ नहीं आ रही थी, इसलिए वह कॉल काट दिया था। इसके बाद थके होने की वजह से मोबाइल को फ्लाइट मोड में डाल कर वह सो गया था। भोजपुरी गायक समर सिंह बीते 13 अप्रैल से पुलिस कस्टडी रिमांड में है।

विज्ञापन

आज जेल में दाखिल होगा समर सिंह

कस्टडी रिमांड की अवधि पूरी होने पर समर का मेडिकल मुआयना कराकर सोमवार की शाम पांच बजे उसे वापस जिला जेल में दाखिल किया जाएगा। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर का दोस्त संजय सिंह भी जिला जेल में ही बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे को समर सिंह ने दिए कितने रुपये, भोजपुरी गायक के बैंक खातों का डिटेल जुटा रही पुलिस

25 मार्च की रात गोरखपुर में था समर

कमिश्नरेट की पुलिस टीम ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित समर के फ्लैट और ऑफिस को खंगाला। कस्टडी रिमांड में पुलिस की पूछताछ में समर सिंह ने बताया कि बीते 25 मार्च को वह गोरखपुर में था। 26 मार्च की शाम मुंबई में उसका शो था। इसके लिए वह सुबह गोरखपुर से वाराणसी आया था और बाबतपुर एयरपोर्ट से उसे मुंबई जाना था।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में अशोक तिवारी को BJP ने बनाया मेयर पद का प्रत्याशी, जानिए इनके बारे में

उसी दौरान उसे आकांक्षा की आत्महत्या की खबर मिली और उसके करीबियों की कॉल आनी शुरू हो गई। इसके बाद वह मुंबई नहीं गया और सड़क मार्ग से लखनऊ चला गया। लखनऊ में उसने अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में अपनी कार खड़ी की और उसी में मोबाइल छोड़ दिया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से ही गाजियाबाद चला गया। फिर, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और देहरादून में ठिकाने बदल-बदल कर रहता रहा। छह अप्रैल की आधी रात बाद पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

तो क्या आकांक्षा की मां ने बोला झूठ

Akanksha Dubey called Samar Singh twice in her Last night varanasi police found missing mobile
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस टीम के अनुसार, पूछताछ और कागजातों को खंगालने के बाद यह सामने आया है कि आकांक्षा और समर ने भोजपुरी के 25 म्यूजिक एलबम और एक फिल्म में साथ काम किया था। इसके लिए समर की ओर से आकांक्षा को नियमित भुगतान किया जाता था। पुलिस के अनुसार, ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि समर पर आकांक्षा का कोई बड़ा बकाया था। गौरतलब है कि आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया था कि समर सिंह ने रुपये हड़प लिए। समर सिंह ने काम करने के बाद आकांक्षा को पैसे नहीं दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed