फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP News Varanasi woman accuses former block chief of obscene behavior up crime news

UP News: वाराणसी की महिला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप, जानें पूरा मामला

Tue, 04 Nov 2025 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Nov 2025 05:32 AM IST
सार

इस मामले को लेकर पीड़िता ने गोरखपुर में पत्रकार वार्ता की है। इसमें उसने मीडिया के सामने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
UP News Varanasi woman accuses former block chief of obscene behavior up crime news
महिला ने की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: वाराणसी की एक महिला ने दूर के रिश्ते में नाना लगने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि एडमिशन का झांसा देकर उसे होटल में बुलाया गया था, जहां पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी सिटी से की थी। हालांकि, पुलिस की जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने सोमवार को गोरखपुर में प्रेसवार्ता कर बताया कि बीते 28 अक्तूबर को पार्क रोड के एक होटल में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने उसे ठहराया था। वह रिश्ते में उसके नाना लगते हैं। उसके साथ उनके भाई व भाभी भी आए थे। देर शाम उनके भाई व भाभी बाहर टहलने चले गए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसी समय होटल में आए पूर्व ब्लाॅक प्रमुख और कॉलेज संचालक ने उनके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि वह मामले की शिकायत लेकर एसपी सिटी के पास गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले- नहीं हुई पुष्टि

इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि अब तक की जांच में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उस दिन महिला की मौजूदगी भी साफ नहीं हो सकी है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

उधर, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का कहना है कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उनके ऊपर चोरी समेत अन्य आरोप लगाए गए थे जो पुलिस की जांच में फर्जी निकले। लिहाजा पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। उसी खुन्नस में ये आरोप लगाए गए हैं। पुलिस की जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed