फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP news three people were crushed to death due to collapse of house in Azamgarh and Jaunpur and two in critical condition

यूपी: आजमगढ़ व जौनपुर में मलबे में दबकर दो बुजुर्ग और एक युवती की मौत, दो की हालत गंभीर

Tue, 31 Aug 2021 07:28 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ / जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ / जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 31 Aug 2021 07:28 PM IST
सार

आजमगढ़ के जहानागंज और मेंहनगर क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से दो लोगों की मौत हुई। वहीं जौनपुर के सरपतहा क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध और सात पालतू जानवरों की जान चली गई।

विज्ञापन
UP news three people were crushed to death due to collapse of house  in Azamgarh and Jaunpur and two in critical condition
आजमगढ़: रामपुर गांव में गिरा कच्चा मकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और जौनपुर में कच्चा मकान व दीवार के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज जिला अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है। वहीं मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन

 
आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कन्हैया का कच्चा मकान मंगलवार को दिन में 11 बजे गिर गया। मलबे में दब कर 18 वर्षीया नीतू पुत्री नरेश, 25 वर्षीया अनीता पत्नी कन्हैया व दो साल की अनामिका पुत्री कन्हैया घायल हो गईं। तीनों को तत्काल मलबे से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नीतू की मौत हो गई। सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में कलावती सोमवार की देर शाम अपने कच्चे मकान में मौजूद थी। इसी दौरान उनका मकान गिर गया और कलावती मलबे में दब गई। आनन-फानन परिजनों व ग्रामीणों ने मलबा हटा कर वृद्धा को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान देर रात वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर: दबकर वृद्ध और सात पालतू जानवरों की मौत 

जौनपुर जिले में एक जर्जर दीवार मंगलवार सुबह ढह गई। मलबे में दबकर रिहायशी छप्पर में सो रहे वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, अंदर बंधी छह भेड़ और एक बकरे की भी जान चली गई।

सरपतहा थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद गांव निवासी सिंधु पाल (55 ) का रिहायशी छप्पर था, जिसके चारो तरफ मिट्टी की कच्ची दीवार बनी थी। यह काफी जर्जर हो चुकी थी। सोमवार की रात सिंधु पाल घर के बरामदे में सो रहे थे। बगल में छह भेड़ और एक बकरा भी बंधे थे। इसी दौरान मंगलवार की भोर अचानक दीवार ढह गई। मलबे में दबकर सिंधु पाल और पालतू जानवरों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed