फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP news Ex Chairman of Goseva aayog KP Yadav Funeral at Manikarnika Ghat condolence meeting at SP headquarter Lucknow

यूपी: गोसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष केपी यादव को मणिकर्णिका घाट पर दी गई मुखाग्नि, सपा मुख्यालय पर शोकसभा

Tue, 31 Aug 2021 08:01 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 31 Aug 2021 08:01 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव का मंगलवार की भोर डेंगू से निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
UP news Ex Chairman of Goseva aayog KP Yadav Funeral at Manikarnika Ghat condolence meeting at SP headquarter Lucknow
डॉ. केपी यादव के निधन पर सपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित शोकसभा। - फोटो : Twitter: @samajwadiparty

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव का मंगलवार की भोर में करीब चार बजे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के मुताबिक उनकी डेंगू की जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।

विज्ञापन

 
डॉक्टर केपी यादव वाराणसी स्थित अपने आवास पर थे। 24 अगस्त को उनकी तबीयत खराब हुई। अगले दिन उन्हें एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई। 29 अगस्त को पार्टी जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता उन्हें देखने गए। जहां प्लेटलेट्स 13 हजार तक गिरने की बात सामने आई।
विज्ञापन


इसके बाद 30 अगस्त की सुबह चार बजे उन्हें मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया। लेकिन, 31 अगस्त की भोर में चार बजे डॉक्टर केपी यादव का निधन हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे जौनपुर जिले के लोगों को उनके निधन की खबर मिली तो लोग उनके पैतृक आवास धर्मापुर ब्लॉक के उतरगांवा पहुंचने लगे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट और फोन करके शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा

डॉ. केपी यादव का पार्थिव शरीर दोपहर में घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए शव को सदर चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर लाया गया, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी के मर्णिकर्णिका घाट ले जाया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में वरिष्ठ नेता डाॅ. केपी यादव के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed